BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

प्रभारी सीडीओ गांव का निरीक्षण करते हुए

प्रभारी सीडीओ गांव का निरीक्षण करते हुएमथुरा । प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी ने आज विकास खंड गोवर्धन के जुनारदार, तसिया व महमदपुर का औचक निरीक्षण किया गया। जुनारदार में निरीक्षण के दौरान 27 के सापेक्ष 3 हैण्डपम्प खराब पाये गये। जिन्हें तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिये। उक्त गांव में 18 से 20 घंटे विद्युत आपूर्ति होने के संबंध में ग्राम वासिायों द्वारा जानकारी दी गई। प्राईमरी विद्यालय में लगभग पांच हजार ईटें अनाधिकृत रूप से रखी पाये जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की तथा सचिव ग्राम पंचायत को तत्काल इन्हें हटाकर किसी अन्य स्थान पर रखने के निर्देश दिये। इसी प्रकार ग्राम तसिया में स्वजल धारा योजनान्तर्गत टंकी का निरीक्षण किया गया, जो कि वर्तमान में निर्माणाधीन है तथा टंकी कंही-कंही से टूटी हुई पायी गयी। उक्त ग्राम में 26 हैण्डपम्पों के सापेक्ष 10 हैण्डपम्प प्रधान द्वारा ठीक कराये गये हैं तथा शेष क्रियाशील पाये गये हैं।    उन्होंने महमदपुर मे एक टीटीएसपी टंकी का निरीक्षण किया गया,जो कि निरीक्षण के समय बन्द पायी गयी। जिसके संबंध में ग्राम प्रधान द्वारा टंकी की मोटर स्टार्टर चोरी हो जाने के संबंध में अवगत कराया। ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम निधि से 10 हैण्डपम्प ठीक कराये गये हैं। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को निर्देश दिये गये कि वह रोस्टर के अनुसार ग्राम में भ्रमण कर सफाई, पेयजल व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रभावी कार्यवाही अमल में लायें।    इस दौरान सहायक अभियंता जल निगम सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारीगण कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।     

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More