BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वेस्ट मैनेजमेंट प्रबन्धन बिना मथुरा एवं वृन्दावन की गंदगी दूर होना सम्भव नहीं हेमामालिनी

वेस्ट मैनेजमेंट प्रबन्धन बिना मथुरा एवं वृन्दावन की गंदगी दूर होना सम्भव नहीं हेमामालिनीमथुरा । वेस्ट मैनेजमेंट प्रबन्धन बिना मथुरा एवं वृन्दावन की गंदगी दूर होना सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे टीम लेकर आयीं तो बताया गया इस पर कार्य चल रहा है किंतु इसकी अब तक कोई प्रगति नहीं है। यह बात आज सांसद एवं सिनेस्टार हेमामालिनी ने कलेक्टेªट सभागार में जिला विकास समन्वयक एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में कही। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भेजे मार्गों के प्रस्तावों को प्राथमिकता पर शामिल कराने और स्वीकृति लेते हुए शीघ्रता से पूर्ण कराने पर जोर दिया। 

बैठक में शुक्रवार को सांसद ने सौन्दीर्यकरण कार्यों पर खास जोर दिया और जगह-जगह ठेले आदि लगने के बजाय कुछ स्थल चिन्हांकन कर मथुरा के साथ वृन्दावन के लिए स्ट्रीट फ्रूट प्रोजेक्ट तैयार करने पर बल दिया। उनकी ओर से महिला जागृति की दिशा में विशेष पहल किये जाने की इच्छा जाहिर की। अपने अंगीकृत गांव रावल के विकास कार्यों पर जोर देते हुए उन्होंने इसे स्वच्छ भारत मिशन में चयनित कराने के निर्देश दियें। उन्होंने आर.ओ. के कराये प्राविधान के सापेक्ष जल निगम के माध्यम से एक सप्ताह के अन्दर आंगणन भिजवाते हुए शीघ्र कार्य कराने पर जोर दिया और राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के अन्तर्गत टंकियों हेतु शीघ्रता से आंगणन बनवाकर स्वीकृति हेतु कार्यवाही के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में करोडों के कार्यों की योजना के आगणन स्वीकृति हेतु अबिलम्ब भिजवाये जायें।

क्षेत्रीय सांसद ने दीन दयाल उपायाय ग्राम ज्योति योजना मंे के कार्यों के साथ ही नगरीय क्षेत्र के अण्डरग्राउण्ड विद्युत कार्य पर गड्डे आदि को व्यवस्थित रूप से ठीक कराने के निर्देश दिये। उन्होंने नगरीय सौन्दीर्यकरण हेतु छत्ता बाजार एवं विश्राम घाट के लिए तैयार डीपीआर की विस्तार से समीक्षा करते हुए हेरटिज बिल्डिंग्स को पुरातन स्वरूप में लाने के साथ अन्य भवनों को एक ही रंग में पैंट कराने और प्रकाश व अन्य अपेक्षित कार्यों को कराते हुए इन क्षेत्रों में चैपहिया वाहनों को प्रतिबन्धित किये जाने को कहा। 

जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे क्षेत्रीय सांसद श्रीमती हेमा मालिनी की अपेक्षानुसार सभी कार्यों को शीघ्रता से पूरा करें। उन्होंने कहा कि कंही कोई समस्या हो तो पूरे विवरण के साथ उनके माध्यम से उनके निवारण की कार्यवाही करायें। डीएम ने सांसद के गोद लिए गांव रावल में सभी अपेक्षित कार्य तत्परता से पूर्ण कराने के निर्देश दिये और एनआरएचएम के मामले में सीएमओ को आदेश दिये कि वे डाक्टरों एवं स्टाफ की समय से उपस्थिति सहित दवा वितरण व्यवस्था दुरूस्त करायें और सुनिश्चित करें कि मरीजों को बाहर से दवा न लिखी जायें। 

मुख्य विकास अधिकारी यशु रस्तोगी ने बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही विभागीय अधिकारियों ने अद्ययन प्रगति से अवगत कराया। बैठक में मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, दीनदयाल उपाध्याय, प्रधानमंत्री ग्राम सडक, राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता, प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति, डिजीटल इण्डिया भूमि अभिलेखों के आधुनिक करणध्कम्प्यूटरीकरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, एकीकृत बाल विकास कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं व कुपोषित बच्चों के पुष्टाहार की हौसला योजना सहित अवस्थापना सम्बन्धी रेलवे व हाईवेज आदि के कार्यों की विस्तार से समीक्षा हुई।

बैठक में विधायक गोवर्धन ठा0 कारिन्दा सिंह व बल्देव पूरनप्रकाश, प्रतिनिधि मथुरा, मांट तथा छाता, नन्दगांव, मांट, नौहझील व बल्देव के ब्लॉक प्रमुखगण, सांसद द्वारा नामित सदस्यगण सहित परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 सचिन, जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी एवं अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेे। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More