BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सदर क्षेत्र में लाखों की चोरी

सदर क्षेत्र में लाखों की चोरीमथुरा । सदर क्षेत्र की श्यामनगर काॅलोनी दामोदरपुरा से बीती रात अज्ञात चोरों ने मकान के ताले चटकाकर लाखों रूपये की नगदी और जेवरात चोरी कर लिये। घटना की जानकारी तब हुयी जब गृहस्वामी घर में आया।

मिली जानकारी के अनुसार दामोदरपुरा के श्यामनगर में हरेन्द्र यादव मकान बनाकर रहते हैं। बताया जाता है कि घर में हरेन्द्र की पत्नी राखी रहती है। हरेन्द्र झांसी में नौकरी करते हैं। राखी अपने पति से मिलने छह दिन पूर्व झासी गयीथी। घर में अलमारी के बाॅक्स में 20 तोला सोने के जेवरात व करीब ढाई लाख रूपये नगदी रखी हुयी थी। बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी ने सदर पुलिस को दी है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। वहीं माना जा रहा है कि चोरी की धटना घर से महिला के झांसी जाने के बाद बीते छह दिनों में कभी भी हो सकती है। महिला का अनुमान है कि बीती रात ही चोरी हुयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लाखों रूपये मूल्य के जेवरातों की चोरी और ढाई लाख का कैश और घ्ज्ञर में किसी का भी मौजूद न रहना पुलिस का संदेह बन रहा है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More