देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
ऊर्जामंत्री ने बिजली, पानी, स्वच्छता एवं गढढा मुक्त पर दिया विशेष जोर
मथुरा। ऊर्जामंत्री श्रीकांन शर्मा ने जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिले की स्वास्थ्य सुविधाऐं, पेयजल, गढढा मुक्त सडक व राशनकार्ड सत्यापन के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले को वाहय शौच मुक्त बनाने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ काम करने के निर्देश दिये। बैठक के दौरान ऊर्जामंत्री ने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार जनसमस्याओं को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारित करने के साथ थाना समाधान व तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के साथ ही फरियदियों से भी जानकारी लेने के निर्देश दिये। ऊर्जामंत्री ने जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी व पीएचसी में चिकित्सकों की समय से मौजूदगी सुनिश्चित करने के साथ ही बाहर की दवायें मरीजों को न दी जाय। जनपद में नहरों की सिल्ट सफाई का काम समय से पूरा करने तथा रोस्टर के अनुसार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिये। श्रीकांत ने जिले में संचालित फर्जी नर्सरी स्कूलों पर पूरी तरह अंकुश लगाते हुए प्राथतिकम व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करवाने तथा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण कार्य पूरा किया जाय। पण्डित श्रीकांत ने बैठक में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल सके इसके लिए सभी को पूरी ईमानदारी के साथ काम करना होगा। उन्होंने समाज को भयमुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए अधिकारियों को आम जनता से समन्वय स्थापित करना होगा। साथ ही जिले को विकास के पथ पर बढाने के लिए योजना की समीक्षा तथा क्रियान्वयन की स्थिति के लिए अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुसार कार्य करना होगा। बैठक में पिछले साथ लक्षित कार्यों की प्रगति की जांच के साथ ही विकास के बिन्दुओं की विभागवार समीक्षा की।













Related Items
मैं मुक्का मारूं या किस करूं... एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बताया कपिल शर्मा संग काम का अनुभव
प्रेम और विश्वास के अटूट बंधन को समर्पित त्योहार, गृह मंत्री शाह ने रक्षाबंधन पर दी शुभकामनाएं
हिमाचल प्रदेश के सीएम की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात, बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा