देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
क्षेत्राधिकारी व सीएमएस को लगाई लताड़
मथुरा। प्रदेश सरकार के ऊर्जामंत्री व शहर के विधायक श्रीकान्त शर्मा शनिवार जनपद मथुरा भम्रण पर आये जिन्होंने ने शनिवार शहर के जिला अस्पताल व शहर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया वहीं यमुना के घाट किनारे क्षेत्रों का भी निराक्षण कर विकास कार्यो के सन्दर्भ में जिला प्रशासन द्वारा तैयार किया गया मैंच को भी देखा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सहित पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी साथ रहे,ं वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष चैं0 तेजवीर सिंह, योगेश आवा, हेमन्त खन्दौली, राजू यादव सहित भाजपा के दर्जनभर नेतागण भी साथ रहें।
शनिवार को सुबह प्रदेश के मंत्री श्रीकान्त शर्मा सर्वप्रथम शहर कोतवाली पहुंचें जहाॅ उन्होंने सबसे पहलें रजिस्टर को चैक किया, हवालत का निरीक्षण किया हवालत में गन्दगी मिलनें पर उन्होंने नाराजगी जताई इसके पश्चात उन्होंने माल खाना पुलिस आवासों का भी निरीक्षण किया। वहीं कोंतवाली के पीछे बने आवासों के पास गन्दगी मिली जिसें उन्होंने तत्काल साफ कराने के निर्देश दिए। इसी दौरान मंत्रीजी ने महिला हवालत को मालखाना बनाए जाने पर उन्होंने आपत्ति जताई। उन्होंने कोतवाली की जीडी व अन्य अभिलेखों का भी गहनता से निरीक्षण किया। इसी के साथ वह कोतवाली में ही क्षेत्राधिकारी नगर के कार्यालय में पहुंच गये। उन्होंने लम्बित विवेचनाओं को जल्द पूरा केरने के साथ ही क्षेत्राधिकारी के पेशी रूप में भी निरीक्षण किया। श्रीकान्त शर्मा करीब आधा घंटें तक कोतवाली में रहें। निरीक्षण के दौरान शहर में बढ़तें अपराधों पर लगाम नहीं लगने पर क्षेत्राधिकारी नगर की जमकर क्लास लगाई।
इसके उपरांत ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा का काफिला जनपद के जिला अस्पताल पहुंचे और वह सीधे इमरजेंसी कक्ष में पहुंचे। उन्होंने डस्टबीन में पड़े मेडीकल वेस्ट को देखकर उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए डा. चन्द्रा को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अस्पताल में सफाई व्यवस्था के साथ साथ कर्मचारियों की उपस्थित चैक की, इसी के साथ उन्होंने अस्पताल में मिलनें वाली सुविधाओं के बारे में मरीजों से वार्ड में जाकर जानकारी की। मरीजों से रूबरू होने के बाद मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने अस्पताल में चिकित्सको की कमी को स्वीकार करते हुए इसे दूर करने की बात कहीं। वहीं ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने अस्पताल कार्यवाहक सीएमएस डा. अभिताभ पांडेय को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि वह अस्पताल में सुधार लाये अन्यथा कार्यवाही तय समझें। श्री शर्मा अस्पताल के पूछताछ केन्द्र पर पहुंचे जहाॅ उन्हें खाली मिलनें पर नाराजगी व्यक्त की। श्री शर्मा अस्पताल के दवा वितरण कक्ष में भी पहुंचे। जहाॅ उन्होंने दवा ले रहें मरीजों से हालचाल जाने तथा अस्पताल में मिलनें वाली सुविधाएं के बारे में जानकारी हासिल की। मरीजों ने मंत्री जी से दवा नहीं मिलनें की शिकायत की तो मंत्री जी ने सीएमएस को कड़ी फटकार लगातें हुए अस्पताल में दवा की उपलब्धता सनिश्चितं करने के निर्देश दिये। उन्होंने सीएमएस से स्पष्ट कहा कि मरीजों को ना तो कोई चिकित्सक बाहर से दवा मंगायेगा व न ही बाहर से एक्सरे के लिए कहेगा। अस्पताल में ही जब सुविधा मौजूद है, तो वाहर मरीजों को क्यों भेजा जा रहा हैं। इसके पश्चात उन्होंने यमुना किनारे स्थित घटों का निरीक्षण भी किया और वहाॅ आवश्यकता अनुसार किये जाने वाले विकास कार्यो से सम्बन्धित तैयार किये गये मैंप का भी अवलोकन किया।













Related Items
दिल्ली पुलिस ने विधायक की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर आतिशी को नोटिस दिया
'बिग बॉस 17' : बेहोश होने के बाद अस्पताल पहुंचीं आयशा खान
MATHURA : सांसद ने ली दिशा की बैठक, मौजूद रहे सभी विधायक