देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा । विश्व ब्राह्मण संघ के तत्वावधान में दिल्ली में ईस्ट आफ कैलाश में स्थित आर्य ओडोटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में पूरे देश भर से पधारे विप्र प्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में विप्र अलंकरण समारोह में विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम शर्मा व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष केन्द्र प्रकाश शर्मा ने समाजसेवी खगुल भारद्वाज को विप्र समाज के लिए उत्कृष्ट कार्यों के योगदान हेतु विप्र शिरोमणि सम्मान 2017 का आकर्षक ताम्रपत्र से सम्मानित किया।
विप्र अलंकरण समारोह के अंतर्गत राष्ट्रीय विप्र प्रतिनिधियों की तालियों की गडगडाहट के बीच विप्रसमाजसेवी खगुल भारद्वाज को विप्र शिरोमणि सम्मान ताम्रपत्र भेंट करते हुए मंच संचालक दिल्ली प्रदेश महासचिव बालकृष्ण भारद्वाज ने विगत 15 वर्षों में उनके सामाजिक कार्यों की विवरणिका प्रस्तुत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
इस अवसर पर विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम शर्मा ने कहा कि युवा विप्र खगुल भारद्वाज ने छात्र जीवन से ही विप्र समाज में अपने उत्कृष्ट कार्यों से अपनी अमिट पहचान बनाई है। इससे विप्र युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए । समारोह के मध्य में वृंदावन से पधारे संगीताचार्य अशोक स्वामी एण्ड ग्रुप द्वारा प्रस्तुत कृष्ण लीला महारास की अनूठी प्रस्तुतियों ने सभी को आनंद विभोर कर दिया। इस अवसर पर विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय विप्र प्रतिनिधि उपस्थित थे ।













Related Items
मैं मुक्का मारूं या किस करूं... एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बताया कपिल शर्मा संग काम का अनुभव
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा
महाशिवरात्रि: अदा शर्मा ने सुनाया शिव तांडव स्तोत्र, भक्ति में लीन दिखीं अभिनेत्री