देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा । ब्रज प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 27 मई को पत्रकारिता दिवस समारोह मनाया जायेगा। जिसको लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस संबंध में उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने बताया कि समारोह में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री व प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, शिक्षा, चिकित्सा एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन (गोपाल जी), दुग्ध उत्पादन मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी, अण्डमान निकोबार महाद्वीप के पूर्व उप राज्यपाल ले.जनरल एके सिंह, एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी, महासचिव रतन दीक्षित, उप्र पत्रकार मान्यता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, लाइव टुडे के एमडी एवं पीटीआई के पूर्व यूपी हैड प्रमोद गोस्वामी, जाने माने स्वतंत्र पत्रकार अजय कुमार, अरविंद कुमार, पवन सक्सैना, आजतक के न्यूज एडीटर गोपी शर्मा व सईद अंसारी मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे। श्री उपमन्यु ने बताया कि समारोह 27 मई को होटल ब्रजवासी रॉयल में पत्रकारिता दिवस पर आयोजित संगोष्ठी सुबह नौ बजे से प्रारंभ होगी। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने सभी इलैक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के सभी पत्रकारबंधुओं से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।













Related Items
सालाना 25,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स पत्रकारिता और जन संचार पढ़कर निकलते हैं, तब ये हालत है मीडिया की!!
गिरती पत्रकारिता और बिकता हुआ सच
क्लब विश्व कप: मैनचेस्टर सिटी को हराकर क्वार्टर फाइनल में अल हिलाल