देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा । जिले में अपराध बेकाबू की स्थिति में आ गए है। नवागत एसएसपी के पदग्रहण करने के उपरांत ही बदमाशों ने सरेआम थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत होलीगेट अंदर कोयला वाली गली में एक सर्राफा व्यवसायी की दुकान पर ताबड़ तोड़ गोलियां बरसा दी। जिससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई तथा दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नयति अस्पताल भेजा गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आलाधिकारियों को जानकारी देते हुए मौके पर पहुंच गए तथा घटना का जायजा लिया। वहीं आक्रोशित लोगों ने होलीगेट पर हंगामा काटना तथा नारेबाजी करना शुरू कर दिया। बमुश्किल पुलिस के समझाने के बाद लोगों का आक्रोश शांत हो सका। घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी आगरा भी मौके पर पहुंच गए।
शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत होलीगेट हृदयस्थल की कोयला गली में मयंक चैन के नाम से मोहन लाल सर्राफ की दुकान हैं। सोमवार देर सांय करीब नौ बजे सिविल लाइन निवासी मोहन लाल के दो युवा पुत्र मयंक व विकास अपनी दुकान पर बैठे थे और दुकान को बंद करने की सोच ही रहे थे कि दो ग्राहक दुकान पर सामान खरीदने आए, तभी दो बाइकों पर चाॅच नकाबपोश युवक आये और मयंक व विकास पर जान लेवा हमला करते हुए तावड़ तोड़-गोलिया बरसाने लगे। शहर में अचानक चली गोलियों से बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानदार अपनी खुली दुकानें छोड़ कर अपनी-अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगें। बदमाश करीब दर्जनभर से अधिक गोलियां वर्षा कर बाइकों पर सवार हो भाग गये। बदमाशों के जाने के बाद आसपास के लोगों ने आकर देखा तो दुकान पर दुकान स्वामी मयंक, व उसका भाई विकास व ग्राहक मेघ अग्रवाल व अशोक बुरी तरह खून से लथपथ अवस्था में पड़े हुए हैं व्यापारियों ने आनन फानन में घायल चारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये। जहाॅ मेघ अग्रवाल नामक ग्राहक की मौत हो गई। जिला अस्पताल में तीनों घायलों की हालत गंभीर देख आगरा के लिए रैफर कर दिया लेकिन घायलों के परिजन उन्हें नयति अस्पताल ले गये। जहां विकास अग्रवाल ने उपचार से पूर्व ही दम तोेड़ दिया। मयंक और अशोक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूूचना पर पहुंचे नवनियुक्त एसएसपी विनोद कुमार मिश्रा, एसपी सिटी अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर, शहर कोतवाल मयफोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गये। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आक्रोशित व्यापारियों को शान्त करने का प्रयास किया लेकिन व्यापारी होलीगेट पर एकत्रित होकर पुलिस प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी करने लगे। पुलिस अधिकारियों ने काफी देर तक आक्रोशित व्यापारियों को शान्त करने का प्रयास किया लेकिन व्यापारी हमलावरों की गिरफ्तारी की माग करते रहंे। पुलिस अधिकारियों का काफिला जिला अस्पताल पहुंचा जहाॅ से घायल और मृतकों के बारे में जानकारी कर नयति अस्पताल पहुंच गये। वहीं सरेआम हुए गोलीकांड को लेकर आगरा से आईजी आगरा अशोक जैन भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए तथा मामले की जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक घायलों को उपचार नयति अस्पताल में चल रहा है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।













Related Items
हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े मुंबई के जौहरी की गोली मारकर की हत्या
मथुरा में बेखौफ बदमाशों ने लगा दी ’दुस्साहसिक वारदात की झडी’
प्राचीन चामुण्डा देवी मंदिर पर बदमाशों ने बोला धाबा