BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्राचीन चामुण्डा देवी मंदिर पर बदमाशों ने बोला धाबा

मथुरा। नगर के प्राचीन चामुण्डा देवी मंदिर पर आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया। मंदिर के बाहरी आहते में सो रहे साधु को बदमाशों ने कब्जे मंे ले लिया और हथियारों का भय दिखा कर साधु से मंदिर और मंदिर के सेेवायत बिहारी लाल शर्मा के आवास की चाबियां मांगने लगे। बदमाशों को इस तरह की कोई सूचना रही होगी कि चाबी साधु के पास रहती हैं। साधु ने किसी तरह की चाबी उसके पास नहीं होने की बात की। इसके बाद बदमाश साधु को सेवायत के घर के दरवाजे तक घसीट कर ले गये और दरवाजे खुलवाने का प्रयास किया। इसी बीच सेवायत बिहारीलाल ने बाहर झांक कर देखा तो उसे शक हो गया। बिहारीलाल ने परिजनों के साथ शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे आसपास जगार हो गई और बदमाश साधु को छोड कर भाग खडे हुए। सेवायत ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोलरूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच को आगे बढा रही है।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More