BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

ब्रज में 27 को मनेगा पत्रकारिता दिवस समारोह

कमलकांत उपमन्युहोटल ब्रजवासी रॉयल में आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम

वर्तमान समय में पत्रकारिता एक चुनौती कार्य पर होगी संगोष्ठी

मथुरा। गणेश शंकर विद्यार्थी की याद में ब्रज प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 27 मई को एक संगोष्ठी होटल ब्रजवासी रॉयल में आयोजित की जायेगी। जिसमें आधुनिक दौर में पत्रकारिता कार्य चुनौतीपूर्ण है, इस संबंध में सुझावों पर विचार होगा। पत्रकारिता की आगे दिशा-दशा क्या होगी, इस पर चर्चा होगी। 

उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने बताया कि समारोह में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री व प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, दुग्ध उत्पादन मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी, महासचिव रतन दीक्षित, उप्र पत्रकार मान्यता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, लाइव टुडे के एमडी एवं पीटीआई के पूर्व यूपी हैड प्रमोद गोस्वामी, जाने माने स्वतंत्र पत्रकार अजय कुमार, अरविंद कुमार, पवन सक्सैना, आजतक के न्यूज एडीटर गोपी शर्मा व सईद अंसारी  मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे। श्री उपमन्यु ने बताया कि समारोह 27 मई को होटल ब्रजवासी रॉयल में पत्रकारिता दिवस पर आयोजित संगोष्ठी सुबह नौ बजे से प्रारंभ होगी। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने सभी इलैक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के सभी पत्रकारबंधुओं से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More