BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बाबा जयगुरूदेव का 5वीं पुण्यतिथि महोत्सव 17 मई से

बाबा जयगुरूदेव का 5वीं पुण्यतिथि महोत्सव 17 मई सेमथुरा । राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाबा जयगुरुदेव की 5वीं पुण्य तिथि पर जयगुरुदेव आध्यात्मिक सत्संग मेला 17 से 21 मई तक आयोजित होगा। पूजन 18 मई को प्रारम्भ भण्डारा 19 मई को होगा। इस मौके पर नित्य प्रातः 5.30 बजे व सायं 5 बजे से सत्संग-प्रवचन होगा। यह जानकारी आज जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के प्रमुख पंकज महाराज ने दी।

 

उन्होंने बताया कि हमारे गुरु महाराज बाबा जयगुरुदेव जी निजधाम गमन 18 मई 2012 को हुआ था। उनकी पुण्य तिथि पर प्रतिवर्ष परम्परागत वार्षिक भण्डारा व सत्संग-मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार ये 5वाँ भण्डारा सत्संग-मेला है। मेले में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। लोगों का आना प्रारम्भ हो गया है। उन्होनें सभी को मेले में भाग लेने को आमंत्रित किया हैं। मेला प्रभारी चरन सिंह ने बताया कि आवास, प्रकाश, पेयजल, चिकित्सा, शौचालय, स्नान, चिकित्सा, सफाई आदि के विभाग स्थापित किये गये हैं। शान्ति सुरक्षा हेतु प्रशासन से अनुरोध किया है। प्रबन्धक सन्तराम चैधरी ने बताया कि राजमार्ग के दोनों ओर 33 आवासीय सेक्टर बनाये हैं। इस मौके पर महामन्त्री रामकृष्ण यादव, मन्त्री विनय कुमार सिंह, प्रबन्ध समिति सदस्य आनन्द बहादुर सक्सेना, मृत्युन्जय झा, बीबी दोहरे, माधव भाई पाटिल, प्रदीप कुमार महांकुड़, पीसी काले, बुधराम यादव, रोहिताश कुमार गुप्ता, विजय प्रकाष्श् श्रीवास्तव, भास्कर एम पटेल, प्रवक्ता बाबूराम, अनिल ठाकुर व डीडी शुक्ला, नारेन्द्र प्रताप सिंह, शिवराज सिंह, उपदेशक सतीश चन्द्र आदि उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More