BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

राजीव एकेडमी ने इस साल प्लेसमेंट का तोड़ा रिकार्ड

राजीव एकेडमी ने इस साल प्लेसमेंट का तोड़ा रिकार्डमथुरा । गत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष राजीव एकेडमी में विभिन्न कोर्सों के फायनल सेमेस्टरों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को नौकरी के लिए सर्वाधिक जाब प्लेसमेंट हुए हैं। यहाँ छात्र-छात्राओं के करियर को संवारने के लिए लगातार काउंसलिंग चल रही है। इस वर्ष राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में जारो एज्यूकेशन, एचसीएल, एमेजोन इण्डिया, एप्पल, आईबीएम, कैपजैमिनी, जैनपैक्ट, एलजी, आउटलुक, क्राउनमीडिया, डैल, वीवो, आईसीआईसीआई प्रोडेंशियल, विप्रो, शापर स्टाप, असेन्चर, अलीबाबा डाटकाम, सेण्टगोविन आदि जानी-मानी कम्पनियों ने यहाँ प्लेसमेंट किया जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उच्च पैकेज पर नौकरी प्राप्त की है। छात्र-छात्राओं की विश्वविद्यालय की परीक्षाएं आरम्भ होने को हैं लेकिन अभी भी उन्हें विभिन्न कम्पनियों द्वारा लगातार जाब आफर मिल रहे हैं। आर.के. एज्यूकेशन हब के चेयरमैन डा. रामकिशोर अग्रवाल ने कहा कि राजीव एकेडमी में उच्च गुणवत्तायुक्त व्यावसायिक शिक्षा प्रदान की जा रही है। एलजी में चयनित छात्रा अंजली शर्मा ने स्वयं की कामयाबी का पूरा श्रेय राजीव एकेडमी को देते हुए कहा कि यहाँ के अध्ययन से उसके करियर को पंख लग गए हैं। उसने कहा कि अनुभवी शिक्षकों से हम छात्रों को बहुत कुछ सीखने को मिला है। इसी के फलस्वरुप बहुत से छात्र-छात्राओं को चार या चार से अधिक कम्पनियों में उच्च पैकेज पर नौकरी का आफर मिला है। जैनपैक्ट में चयनित छात्र दुष्यन्त सिंह का विचार है कि राजीव एकेडमी में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पीडीपी कक्षाओं तथा अन्य एक्सपोजर्स की जो व्यवस्था है, वह अति उत्तम है। इसी एक्सपोजर के परिणामस्वरूप एक साथ छह कम्पनियों ने उन्हें उच्च पैकेज पर नौकरी का आफर दिया है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More