BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पीड़ित मनीष अग्रवाल जिसका शल्य चिकित्सा द्वारा उपचार किया गया

पीड़ित मनीष अग्रवाल जिसका शल्य चिकित्सा द्वारा उपचार किया गयामथुरा । केडी मेडिकल कालेज-हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर के जाने-माने शल्य चिकित्सक डा. श्याम बिहारी शर्मा और डा. संजय चैधरी की टीम ने आपरेशन द्वारा कोसीकलां निवासी मनीष अग्रवाल 30 वर्ष के फेफड़े में जमे खून के थक्के निकालने में सफलता हासिल की है। यह आपरेशन लगभग तीन घण्टे चला। मनीष अब पूरी तरह से स्वस्थ है। गौरतलब है कि कोसीकलां निवासी मनीष अग्रवाल को सड़क दुर्घटना में चोट लगने के कारण फेफड़े में खराबी आ गई थी और उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। कई चिकित्सकों से उपचार कराने के बाद भी जब उसे कोई फायदा नहीं मिला तब वह केडी हास्पिटल में डा. संजय चैधरी से सम्पर्क किया। दुर्घटना में चोट लगने के कारण मनीष के फेफड़े में खून के थक्के जमा हो गए थे, जो इंटर कोस्टल ट्यूब डालने के बावजूद नहीं निकल सके। डा. संजय चैधरी ने डा. श्याम बिहारी शर्मा से परामर्श लिया क्योंकि वह ऐसे आपरेशनों में सिद्धहस्त माने जाते हैं। मनीष का चेस्ट एक्सरे, चेस्ट सी.टी. स्केन कराने के बाद पता चला कि उसके फेफड़े के आसपास खून के थक्के जमा हैं जिससे बाएं फेफड़े का निचला हिस्सा खराब हो गया है, जिसका उपचार मात्र आपरेशन है।

 

 डा. श्याम बिहारी शर्मा ने डा. संजय चैधरी, निश्चेतना विशेषज्ञ डा. मंजू सक्सेना, डा. सोनी जसूजा और ओटी स्टाफ के सहयोग से लगभग तीन घण्टे चले आपरेशन के बाद मनीष के खराब फेफड़े के हिस्से और खून के थक्के निकाल दिए। अब मनीष पूरी तरह से स्वस्थ है तथा उसका बायां फेफड़ा अच्छी तरह से काम कर रहा है। उसे सांस लेने में भी कोई तकलीफ नहीं है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More