BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

भारत होगा विश्व का सबसे युवा देशः राज्यपाल

भारत होगा विश्व का सबसे युवा देशः राज्यपालमथुरा । उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक आज वृंदावन-मथुुरा रोड स्थित वात्सल्य ग्राम पंहुचे जहां उन्होंने रजत जयंती समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं प्रदीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में उनके साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह भी थीं। इस अवसर पर बोलते हुये उन्होंने कहा कि साध्वी ऋतंभरा द्वारा वात्सयल्य ग्राम की स्थापना कर एक सराहनीय कार्य किया है। ऐसे वात्सल्यग्राम हर जनपद में हों तो अनाथ बच्चों को संस्कार मिलेंगे और उन्हें रहने का आश्रय मिलेगा। 

 

वृंदावन स्थित वात्सल्य ग्राम की शक्तिपीठ संस्था के 25 साल पूरे होने पर गुरुवार को यहां पर रजत जयंती सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि राज्यपाल राम नाइक गुरूवार सुबह करीब 9ः50 बजे हेलीकॉप्टर से वात्सल्य ग्राम पहुंचे। उनके साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह भी थीं। साध्वी ऋतंभरा ने अगवानी की और स्वागत किया। राज्यपाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वात्सल्य ग्राम में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि यमुना शुद्धिकरण का मसला सरकार की प्राथमिकता में है। इसे जल्द ही तीर्थनगरी घोषित किया जाएगा। इसकी 80 प्रतिशत तैयारी हो चुकी है। पूरे ब्रजमंडल को फरवरी-मार्च तक गंगा का पानी पीने को मिलेगा। इलाहाबाद कुंभ की तैयारी चल रही है। इस तैयारी में ही यमुना शुद्धिकरण का काम होगा। सरकार के कार्य से विरोधियों में खलबली मची हुई है। वे लोगों को भटकाने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन जनता की अपेक्षाएं सभी के सहयोग से पूरी होंगी। राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने भी वात्सल्य ग्राम की काफी सराहना की। कहा कि ऐसी संस्था लखनऊ में भी होनी चाहिए। वात्सल्य ग्राम से राज्यपाल और ऊर्जा मंत्री 11ः55 बजे लखनऊ रवाना हो गए। राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने वात्सल्य ग्राम की काफी सराहना करते कहा कि ऐसी संस्था लखनऊ में भी होनी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, गोवर्धन के विधायक कारिन्दा सिंह, रविकांत गर्ग, मुकेश गौतम, देवेन्द्र शर्मा, महंत फूलडोल महाराज, चित्त प्रकाशानंद, नवलगिरि महाराज, आचार्य मृदुकांत शास्त्री  सहित भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के लोग मौजूद थे।

 

मंत्री के भाई और संतों में नोकझोंक

 

मथुरा-वृंदावन को मिलाकर नगर निगम बनाने का वृंदावन के संत विरोध कर रहे हैं। बुधवार को वात्सल्य ग्राम में महेशानंद सरस्वती के नेतृत्व में संतों और स्थानीय लोगों ने राज्यपाल को ज्ञापन दिया। इस दौरान संत आपस में चर्चा कर रहे थे कि नगर निगम में वृंदावन को शामिल करने के पीछे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की मंशा है। वे नहीं चाहते कि वृंदावन नगर पालिका रहे। बताया गया कि इस बीच श्रीकांत के भाई सूर्यकांत शर्मा भी पहुंच गए। इस मसले पर उनकी नोक-झोंक हो गई। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More