BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भागवत प्रवक्ता के घर हुई चोरी पर संतों में आक्रोश

चोरी की घटना पर बैठक कर आक्रोश व्यक्त करते संतसंत महंतों ने पुलिस प्रशासन से की घटना के जल्द खुलासे की मांग

वृन्दावन। भागवत प्रवक्ता देव मुरारी बापू के घर में हुई लाखों की चोरी से साधु-संतों में आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में आज आनंद वाटिका स्थित श्याम भक्ति आश्रम में नगर के संत महंत महामंडलेश्वरों ने बैठक कर घटना पर रोष व्यक्त करते हुए शीघ्र खुलासा करने की मांग की। बैठक में वक्ताओं ने वृंदावन में हो रही चोरी की वारदातों के कारण ब्रज की छवि धूमिल होने की बात कही। वही नगर में आये दिन हो रही चोरी की घटना के लिए वृन्दावन पुलिस की लचर कार्य प्रणाली को जिम्मेदार ठहराया। बैठक में उपस्थित संतों ने देव मुरारी बापू के यहां हुई चोरी का शीघ्र खुलासा करने के साथ चोर को पकड़ कर माल बरामद करने की मांग की। महामंडलेश्वर नवलगिरी महाराज ने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा करें। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन से हमारा कोई विरोध नहीं है हम उनके साथ हैं हम चाहते हैं कि प्रशासन संतों के साथ रहकर घटना का शीघ्र खुलासा करें। नवल गिरी महाराज ने चोरी की घटना को विपक्ष के मत्थे मढ़ते हुए कहा कि हमें ऐसा लगता है कि कुछ लोग विपक्ष में जो बैठे हैं उन्हीं के कुछ लोग हैं जो सरकार को बदनाम करने के लिए इस तरह की हरकत कर रहे हैं। पुलिस को इसका शीघ्र खुलासा करना चाहिए। वही महामंडलेश्वर भास्करानंद महाराज ने कहा कि हमारी शासन प्रशासन से मांग है कि शीघ्रता के साथ इस घटना का खुलासा हो। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमारी सरकार है हमें प्रशासन पर पूरा भरोसा है। बैठक में महामण्डलेश्वर भास्करानंद नबलगिरि, हरिबोल बाबा, फूलडोल बिहारी दास, देवस्वरूपानं, राधाप्रसाद देव, मोहनी बिहारी शरण, आचार्य श्याम पाण्डेय, रमेश, राम निहोर शास्त्री, उदयन शर्मा, राजकुमार शर्मा, प्रमोद गौतम, अंविका दास व्यास, कृष्ण बाबा, पदमनाथ दास, अनुराग दास शास्त्री, विजय गोयल, तिलंक चंद गौरव सोलंकी, लालाराम आदि थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More