BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

MATHURA : लूट की घटना को अंजाम दे लुटेरों ने फैलाई सनसनी

मथुरा। शुक्रवार को थाना नौहझील क्षेत्र में दिनदहाड़े लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दी, जिससे इलाका पुलिस में हड़कंप मच गया। रिटायर फौजी से अज्ञात लुटेरे 50 हजार रुपए लूट ले गए। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस में हड़कंप मच गया और लुटेरों की तलाश में जुट गई। गांव हसनपुर निवासी रिटायर फौजी थान सिंह शर्मा गांव में मंदिर का निर्माण कार्य करवा रहे हैं। शुक्रवार को थान सिंह ने नौहझील स्थित स्टेट बैंक से 50 हजार रुपए निकाले और सब्जी वाले थैले में रखकर बाइक से गांव चल दिए। रास्ते में मीरपुर-हसनपुर रोड़ पर गांव बुलाकपुर के निकट यमुना एक्सप्रेसवे के अंडरपास के नीचे बाइक सवार अज्ञात बदमाश थान सिंह पंडित से थैला छीनकर ले गए और बुजुर्ज रिटायर फौजी में धक्का देकर भाग खड़े हुए।इलाका पुलिस तहरीर लेकर लुटेरों की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि हसनपुर निवासी बुजुर्ग से कुछ बाइक सवार बदमाश थैला छीनकर ले गए हैं। सीसीटीवी की मदद से मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
थान सिंह कस्बा नौहझील के बाजना रोड़ स्थित स्टेट बैंक से पैसा निकाल कर ले मथुरा रोड़ होते हुए गांव जा रहे थे। इलाका पुलिस कस्बा के मथुरा रोड़ व बाजना रोड़ पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हो सकता है बैंक से ही लुटेरे पीछे लग गये हों जंगल में पहुंचते ही मौका देख पैसे लूटने में सफल रहे हों। इसलिए हो सकता है लुटेरों कैमरों में कैद हो गये हैं। मगर अभी तक लुटेरों की कोई सुराग नहीं लग सका है। एक दिन बीत जाने के बाद भी इलाका पुलिस के हाथ खाली हैं।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More