BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

वृद्ध दंपति को मकान में बंधक बनाकर की गई लूट की घटना का खुलासा

मथुरा। चैतन्य बिहार फेस दो 27 सितम्बर को को नौकर द्वारा वृद्ध दम्पत्ति को बन्धक बनाकर लूट करने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपित की पुलिस को तलाश है। विजय गर्ग के मकान में मदन यादव नाम का नौकर काम करता था, जिसके घर में शादी होने के कारण उसने छुट्टी मांगी तो विजय गर्ग की पत्नी ने उमेश यादव को फोन करके काम पर आने के लिए कहाँ, तो उमेश काम पर आने को तैयार हो गया। उमेश ने अपने गांव के राजेश को वृन्दावन जाने के लिए तैयार किया तथा अपना हिस्सा तय किया। उमेश ने राजेश के वृन्दावन आने से दो दिन पहले नये नम्बर से विजय गर्ग की पत्नी प्रेमलता को फोन करके कहा कि अब मेरा यह नम्बर रहेगा। 15 सितम्बर को राजेश, उमेश बनकर वृन्दावन आया। राजेश ने उमेश बनकर पहले नौकर से घर का सारा काम समझा, 25 सितम्बर को पहला नौकर मदन छट्टी चला गया तो राजेश ने अपने भाई रंजन यादव को वृन्दावन बुला लिया। 27 सितम्बर को शाम को समय करीब नौ बजे जब वृद्ध दम्पत्ति ने अपने नौकर राजेश से खाना लगाने के लिए कहा तो नौकर राजेश व उसका भाई रंजन ने वृद्ध दम्पत्ति को रस्सी से बाँधकर डरा धमकाकर चाबियाँ लेकर अलमारी में रख रुपये व सोने व चांदी के जेवरात लूट ले गये तथा बाहर से मकान के दरवाजे बन्द कर दिये। 28 सितम्बर को प्रातः जब कीर्तन करने वाले श्री विजय गर्ग के घर आये तब उन्होंने वृद्ध दम्पत्ति को रस्सी से खोला। तीन अक्टूबर की रात्रि में करीब दस बजे अभियुक्त उमेश यादव व राजेश यादव को ग्राम धरवा थाना जयपुर जिला बांका, बिहार से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से लूटे गये रुपये व जेवरात पुलिस द्वारा बरामद किये।
 
ये हुई है बरामदगी
ग्राम धरवा थाना जयपुर जिला बांका, बिहार से उमेश यादव पुत्र डेगलाल यादव, राजेश यादव पुत्र निरचन यादव निवासी धरवा थाना जयपुर जिला बाँका बिहार को गिरफ्तार किया गया।राजेश यादव के कब्जे से तीन सोने की चैन, एक सोने का ब्रेसलेट, चार सोने के सिक्के, तीन सोने की कान की रिंग, दो सोने की चूडी, दो सोने व डायमण्ड की चूडी, ग्यारह चांदी के सिक्के, एक चाँदी का बॉउल तथा उमेश यादव के कब्जे से लूटे गये 20 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। धारा 392, 120बी, 411 आईपीसी में थाना वृन्दावन में मुकमदा दर्ज किया गया है। रंजन यादव पुत्र निरचन यादव निवासी धरवा थाना जयपुर जिला बांका बिहार फरार है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More