BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

कांगड़ा जिले में तेज बारिश के चलते पानी में बही कई गाड़ियां और मकान

देश के कई हिस्सों में बारिश अपना रौद्र रूप दिखा रही है। ऐसा ही नजारा सोमवार को हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल धर्मशाला के भागसू नाग में देखने को मिला। जी हां, यहां बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे हैं। दरअसल, पहाड़ी इलाके में भारी बारिश के चलते पानी तेज रफ्तार के साथ ढलान वाले इलाकों की ओर आ रहा है। इस वजह से न सिर्फ कई घरों और होटलों को नुकसान पहुंचा है, बल्कि पानी के तेज बहाव के साथ सड़क पर खड़ी कई कारें भी बह गईं हैं।

बड़ी संख्या में पहुंचे हुए हैं पर्यटक

वहीं इस समय पर पर्यटक भी इन इलाकों में भारी संख्या में पहुंचे हुए हैं। हालातों के मद्देनजर प्रशासन की ओर से चेतावनी जारी की गई है। वहीं मौसम विभाग की ओर से ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। इस दौरान इलाके में रुक-रुक बारिश भी हो रही है। ऐसे में भारी बारिश के चलते हालात गंभीर बनते नजर आ रहे हैं।

किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं

प्रशासन का कहना है कि फिलहाल, बादल फटने की अभी तक कोई बात सामने नहीं आई है, लेकिन बादल फटने जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं। धर्मशाला के एसडीएम हरीश गज्जू ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि भागसू नाग, खदियारा और मेन धर्मशाला में बहुत भारी बारिश हुई है। धर्मशाला के चारों तरफ के इलाकों में सभी खड्ढों का जल स्तर खतरों के निशान से ऊपर पहुंचा हुआ है। हालांकि अब धीरे-धीरे जल स्तर नीचे होना शुरू हो गया है।

प्रशासन की टीमें इलाके में लोगों की मदद के लिए तैनात

प्रशासन की टीमें इलाके में लोगों की मदद के लिए तैनात की गई है। इनमें पीडब्यूडी विभाग और पंचायत की तरफ से लोगों को सभी असिस्टेंस दिए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिन इलाकों ज्यादा खतरा नजर आ रहा है, वहां से भी लोगों को शिफ्ट किए जाने का कार्य जारी है। चैतड़ू नामक स्थान पर एक घर ढहने की खबर आई है। इसके अलावा तीन-चार घरों से और ऐसे ही खतरे की सूचना आई हैं। फिलहाल इन घरों को खाली करवा कर लोगों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराया गया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More