BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

साइकिल पर सवार होकर चिकित्सकों ने लोगों से साधा संपर्क

राष्ट्रीय मेडिकल कमीशन बिल के विरोध में रैली निकालते चिकित्सक। शहर में राष्ट्रीय मेडिकल कमीशन बिल के विरोध में निकाली रैली 

जगह-जगह रूक कर लोगों को जनविरोधी बिल के बांटेे परचे 

डॉक्टर्स महापंचायत में 25 मार्च को दिल्ली पहुंचने की अपील

मथुरा। राष्ट्रीय मेडिकल कमीशन (एनएमसी) बिल के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने रविवार सुबह साइकिल रैली निकाली। जगह-जगह रूककर चिकित्सकों ने लोगों को जनविरोधी बिल के बारे में जानकारी देकर परचे बांटे। वहीं दिल्ली में 25 मार्च को आयोजित होने वाली डॉक्टर्स महापंचायत में पहुंचने की अपील की। 

रविवार सुबह चिकित्सक जुबली पार्क क्षेत्र स्थित आईएमए हॉल पहुंचे। यहां साइकिल, दुपहिया वाहन, ई रिक्शा आदि पर सवार होकर जवाहरहाट, होलीगेट, कोतवाली रोड, भरतपुर रोड, केआर कॉलेज रोड, गुप्ता कुंज, डैम्पीयर नगर होते हुए आईएमए हॉल पहुंचे। रैली के दौरान महिला चिकित्सकों ने भी लोगों को जनविरोधी बिल के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। इससे होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराया। 

आईएमए हॉल में आयोजित बैठक में अध्यक्ष डॉक्टर मुकेश जैन, सचिव डॉक्टर आशीष गोपाल, डॉक्टर अशोक अग्रवाल, डॉक्टर आरके चतुर्वेदी आदि ने सभी से दिल्ली में होने वाली डॉक्टर्स महापंचायत में भाग लेने का आहवान किया। 

इस अवसर पर डॉ.एसके वर्मन, डॉ. अजय कुमार, डॉ.वीके अग्रवाल, डॉ. मधु अग्रवाल,डॉ. हार्दिक जैन, डॉ.गौरव भारद्वाज, डॉ. मोहित गुप्ता, डॉ. निधि जैन, डॉ.अनुराधा माहेश्वरी, डॉ. वर्तिका, डॉ. अनुराग गुप्ता, डॉ. आरती गुप्ता, डा. निधि गुप्ता, डॉ.रविकांत, डॉ.राजीव मित्तल, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. पवन अग्रवाल, डॉ.मुक्ता चैहान, डॉ. अनिल चैहान, डॉ.संजय सूद, डॉ.पंकज गुप्ता, डॉ.संजीव जैन, डॉ.देवेन्द्र कुमार, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. प्रीत रंजन, डॉ. प्रदीप पाराशर, डॉ. मनीषा पाराशर, डॉ. अनिल अग्रवाल, डॉ. प्रमोद गोयल, डॉ मंयक माहेश्वरी, डॉ. अजय जैन, डॉ.चारू जैन, डॉ मनीष बंसल, डॉ. एम.के. गुप्ता, डॉ.शोभित गुप्ता, डॉ.अंकित कुमार आदि उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More