BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

खेत की माटी स्वस्थ रहेगी तो फसल भी स्वस्थ मिलेगी-डीएम

गोवर्धन ग्राम सतोहा असगरपुर में किसानों को मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड वितरित के दौरान ग्रामीणों से वार्ता करते जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र।असगरपुर में किसानों को 160 मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड वितरित किये
 
मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने ग्राम-सतोहा असगरपुर के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गांव के 160 किसानों को मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड वितरित किये। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से कहा कि जब खेत की माटी स्वस्थ रहेगी तो फसल भी स्वस्थ मिलेगी। इसके लिए मृदा का स्वास्थ्य परीक्षण कराना जरूरी है, इससे पता चलता है कि वास्तविक रूप खेत की मिट्टी में किन तत्वों की अधिकता व किन तत्वों की कमी है।
डीएम ने किसानों से सीधा संवाद किया और क्षेत्र की समस्याओं के बारे में पूछने पर ग्रामीणों ने खारे पानी की समस्या से अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि इस दिशा में जल्द ही कोई ठोस प्रयास किया जायेगा। ग्रामीणों द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि नगर निगम क्षेत्र में आने के बाद इस क्षेत्र का नगर की तरह विकास होना चाहिए। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि इसका लाभ भी दिया जायेगा।
इस अवसर पर उपस्थित उपकृषि निदेशक धुरेन्द्र कुमार ने ग्रामीणों को अवगत कराया कि विगत दिनों पांच दिवसीय मृदा परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें किसानों के खेत की मिट्टी के नमूने लिये गये, जिसका मृदा स्वास्थ्य परीक्षण पर कार्ड वितरित किये गये हैं। मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड वितरण के दौरान जिला कृषि अधिकारी डा. प्रमोद कुमार, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विभाति चतुर्वेदी सहित क्षेत्र के महिला एवं पुरूष कृषक उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More