BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

संदीपनीमुनि स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमिनार आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रैली में चलते बच्चे एवं अतिथिगणभारत में महिलाओं की संख्या कम होना चिंता का विषय: सुनील सिंह

छात्राओं ने रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

वृन्दावन। चेतन्य विहार स्थित संदीपनी मुनि स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से गुरूवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में समाज सेविका एडवोकेट प्रतिभा शर्मा वृन्दावन थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह एस.एस.आई. अवधेश जादौन एवं मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील सिंह ने छात्राओं को महिला अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वृंदावन थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने छात्राओं को अपने बीच हो रही घटनाओं को दरकिनार ना करने के साथ 100 डायल महिला हेल्पलाइन 1090 एंटी रोमियो स्क्वायड के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आपके बीच या आपके आसपास कोई भी घटना होती दिखाई दे तुरंत पुलिस को अपना दोस्त समझकर उसकी जानकारी दें। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में संदीपनी मुनि स्कूल की सैकड़ों छात्राओं ने एक वृहद रैली का आयोजन भी किया गया। रैली का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील सिंह ने झंडी दिखाकर किया। रैली के माध्यम से छात्राओं ने लोगों को जागरूकता किया। साथ ही छात्राओ ने हाथों में तख्तियां लेकर उन पर लिखे स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरुकता का संदेश दिया।  रैली संदीपनी स्कूल से शुरू होकर चेतन विहार प्रेम मंदिर होते हुए वृन्दावन शोध संस्थान पर संपन्न हुई। कार्यक्रम के संबंध में वृन्दावन कोतवाल सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में संदीपनी मुनि स्कूल में छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में बताया साथ ही महिला हेल्पलाइन हंड्रेड डायल आदि की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील सिंह ने कहा कि आज भी समाज में महिलाओं को बराबरी के दर्जे के लिए एवं अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ता है। अभी भी समाज में बराबरी की मानसिकता नहीं है। भारत में महिलाओं की संख्या में कमी  चिन्ता का विषय है। इसके लिए जागरूकता की जरूरत है। एड. प्रतिभा शर्मा ने कहा कि लड़कियों कभी भी अपने आप को कमजोर नहीं समझना चाहिए। लड़कियों ने हर क्षेत्र में विश्व में बड़े बड़े आयाम स्थापित किये हैं। 

कार्यक्रम में नीरज सहगल, राजेन्द्र सिंह, सीमन्त शर्मा, सुनील, योगेश, मनोज, अमित, सिद्धार्थ, एस.एस.आई. अवधेश कुमार, एस.आई. मनोज कुमार, पीयूष, राधिका दासी, परिधि सेठी, पाॅल मुसु निकंुजवासिनी देवी दासी, निगुर्णा देवी दासी, प्रवाल कृष्ण श्रेया आदि थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More