देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreचंडीगढ़। हरियाणा के सोनीपत जिले में 'मेरा गांव मेरा देश' रिसॉर्ट में उज्बेकिस्तान की एक महिला और दिल्ली के एक व्यक्ति के अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई है।
शव रिसॉर्ट के एक कमरे में पाए गए जहां दोनों ने रविवार रात को चेक-इन किया था। सोमवार सुबह रिसॉर्ट स्टाफ ने खिड़की से शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
एक अधिकारी ने कहा कि मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा।
पुरुष का शव बाथरूम के बाहर पड़ा था, जबकि लड़की बिस्तर पर मिली थी। दोनों अर्धनग्न अवस्था में थे।
मृत व्यक्ति की पहचान दिल्ली के अशोक विहार के रहने वाले हिमांशु (26) के रूप में हुई है, जबकि महिला की पहचान उज्बेकिस्तान की अब्दुलेवा (32) के रूप में हुई।
हिमांशु का परिवार अस्पताल पहुंच गया है, लेकिन कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। उज्बेकिस्तान दूतावास को अब्दुलेवा की मौत के बारे में सूचित कर दिया गया है। उसका पासपोर्ट घटना स्थल से बरामद किया गया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मातृ नवमी श्राद्ध 2026: जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महिला पितरों के तर्पण की पूरी विधि
सीएम नायब सैनी और हरियाणा भाजपा के सभी विधायक करेंगे आज दिल्ली में करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात
एशियन गेम्स 2026: प्रणवी ने गोल्फ में भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड मेडल, महिला टीम ने जीता सिल्वर