BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

असहाय व जरूरतमंद के लिए निरूशुल्क भोजन व्यवस्था शुरू

गोवर्धन के गिर्राज संत सेवाश्रम पर निरूशुल्क भोजन व्यवस्था के शुभारंभ पर गिर्राज जी के जयकारे लगाते साधु-संतसुबह व शाम भोजना व्यवस्था से सेवा कार्य 

मथुरा। गोवर्धन कस्बे में गिरिराज महाराज की तलहटी में गिरिराज संत सेवाश्रम पर संत एवं जरूरतमंद परिक्रमार्थियों के लिए निरूशुल्क भोजन व्यवस्था का शुभारंभ महंत राधा मोहन दास सिद्ध महाराज ने किया। भोजन व्यवस्था अनवरत रूप से सुबह व शाम जारी रहेगी। निरूशुल्क भोजना व्यवस्था का शुभारंभ करते हुए महंत राधा मोहन दास सिद्ध महाराज ने कहा कि मानव सेवा करना ही ईश्वर की सच्ची सेवा करने के समान है। हमारा निरूशुल्क भोजन सेवा का संकल्प यहां रहने वाले साधु-संत महात्माओं के साथ परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए हैं। भोजन व्यवस्था में दाल, चावल, रोटी, सब्जी व मिष्ठान की व्यवस्था है। भोजन सुबह के समय गिर्राज संत सेवाश्रम पर 11 बजे से 12 तक व शाम को परिक्रमा मार्ग कुसुम सरोवर के निकट संत रामदास शुक्ला महाराज के निर्देशन में शाम 6 बजे से 8 बजे तक प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को भोजन व्यवस्था दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भोजन का सभी को अधिकार है। प्रभु की इच्छा से सेवा प्रकल्प की शुरूआत की गई है। धीरे-धीरे भोजन व्यवस्था को ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए बढ़ाया जाएगा। इस अवसर लालदास त्यागी महाराज, ज्ञान दास, देवानंद, रामदास शुक्ला, मुरारी मोहन, अवधेश महाराज आदि थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More