देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreबच्चों की कम उपस्थिति पर प्रधानाध्यापिका का स्पष्टीकरण
शिक्षा की गुणवत्ता पर एक अध्यापिका का वेतन रोकने के निर्देश
मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने प्राथमिक विद्यालय असगरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया और बच्चों को शिक्षक के रूप में पढ़ाते हुए शिक्षा की गुणवत्ता परखी। उन्होंने कक्षावार विद्यार्थियों से किताबों को पढ़वाया और ब्लैकबोर्ड पर लिखवाकर भी देखा। अधिकतर बच्चे जिलाधिकारी की पाठशाला में संतोषजनक रहे। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया गया, जिसमें कक्षा 01 में 26 छात्र, कक्षा 2 में 23, कक्षा 3 में 24, कक्षा 4 में 19 तथा कक्षा 5 में 12 छात्रध्छात्राएं उपस्थित थे। उपस्थिति की संख्या नामांकन के विरूद्ध होने पर प्रधानाध्यापिका शिप्रा यादव को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम ने कक्षा-5 के छात्रों के ज्ञान का स्तर देखा तो छात्रों का शिक्षा स्तर संतोषजनक नहीं पाये जाने पर अध्यापिका सीमा का एक माह का वेतन शिक्षा स्तर सुधरने तक रोकने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्यालय के परिसर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिये।













Related Items
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मानित
प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगाये पौधे
मेरा दूरदर्शन, मेरा विद्यालय’ करेगा छात्रों की सभी परेशानी दूर