देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। बरसाना कस्बे में शहीद भगत सिंह क्रांति दल का स्थापना दिवस 26 मार्च को लाडो गार्डन ग्राउंड में मनाया जाएगा ।इसके मद्देनजर रखते हुए बरसाना में स्पोर्ट्स एवं फोर्स की तैयारियां कर रही बरसाना की बेटियों ने शनिवार को लाडो गार्डन ग्राउंड में सफाई स्वच्छता अभियान चलाया। पूरे ग्राउंड में सफाई की मोदी जी के स्वच्छता अभियान को नजर में रखते हुए पूरी मेहनत और लगन से बरसाना की बेटियों ने पूरे लाडो गार्डन ग्राउंड में झाडू लगाकर एवं कूड़े-करकट को समेट कर उसको फेंक दिया। शहीद भगत सिंह क्रांति दल के तत्वाधान में बरसाना की बेटियों को स्पोर्ट्स एवं फोर्स की तैयारी कराई जा रही है ।जिससे कि बरसाना की बेटियों का नाम रोशन हो। शहीद भगत सिंह क्रांति दल के संस्थापक पदम फौजी ने बताया की बरसाना की बेटियां स्पोर्ट्स एवं फोर्स की तैयारियां कर रही है। सुबह के टाइम बच्चियों को दौड़ एवं लंबी कूद लाडो गार्डन ग्राउंड पर ही कराई जा रही है। इन्होंने स्वच्छता अभियान जो चलाया है और पूरे ग्राउंड की जो सफाई की है ।वह काबिले तारीफ है ।













Related Items
MATHURA : बरसाना में भी बनने लगे जाम के हालात
बरसाना में पकड़ी अवैध शराब फैक्ट्री
स्ट्रेंजर फ्रेंड्स हैल्पिंग हैंड्स सोसाइटी लगातार कर रही है लाडो का कन्यादान