देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। अब बरसाना में भी जाम के हालात बनने लगे हैं। वीक एण्ड पर बरसाना पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। मथुरा के बरसाना धाम में देश विदेश से दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं के लिए कई कई घण्टे जाम में फंसना नासूर बनता नजर आ रहा है। न कोई पुलिस प्रशासन की ठोस व्यवस्था ही नजर आती है और नगर पंचायत ठेकेदारों की ही पार्किंग व्यवस्था सही है। नगर पंचायत के पार्किंग के ठेके के बाद भी गाडियां लगातार कस्बा के अन्दर व मन्दिर के रास्ते में बड़ी संख्या में खड़ी व जाम लगाती नजर आती हैं। श्रद्धालुओं के अलावा स्थानीय लोग भी अब आए दिन लगने वाले जाम से कराहने लगे हैं। वीकेंड पर हालत सबसे ज्यादा खराब होती है, जब श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन करने उमड़ती है। बरसाना में राणा की प्याऊ से गोवर्धन रोड तक, बस स्टेंड से वीआईपी मार्ग तक व चिकसौली मार्ग से यादव मौहल्ला तक अक्सर जाम जैसे हालात नजर आते हैं। वीक एण्ड में तो जाम लगना आम बात थी अब तो दीपावली से रोजाना जाम लग जाता है। पुलिस प्रशासन की जाम को लेकर तैयारियां नाकाम साबित हो रही हैं। मंदिर खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं की आवक बरसाना में बढ़ जाती है। बंद होने तक जाम का दवाब इन मार्गों पर बना रहता है। जबकि कस्बा में गाडियां अन्दर न जाये इसे लेकर नगर पंचायत बरसाना ने पार्किंग का ठेका भी उठा दिया है। इसके बाद भी ठेकेदारों की मिलीभगत से गाड़ियां लगातार कस्बा के अन्दर प्रवेश करती व जाम लगाती नजर आ रही है। ऐसे में स्थानीय लोगों को अपने संस्थान, खेत या अन्य स्थानों पर आने जाने में घंटों का समय बर्बाद करना पड़ता है। स्कूली बच्चों और श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।













Related Items
खराब कानून व्यवस्था के कारण हरियाणा के हालात बेहद चिंताजनक, पुलिस पर सीएम की पकड़ नहीं : दुष्यंत चौटाला
सेना के शीर्ष अधिकारी ने किया मणिपुर का दौरा, जमीनी हालात का जायजा लिया
बरसाना में पकड़ी अवैध शराब फैक्ट्री