BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

खराब कानून व्यवस्था के कारण हरियाणा के हालात बेहद चिंताजनक, पुलिस पर सीएम की पकड़ नहीं : दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास जब से गृह विभाग आया है, तब से प्रदेश के हालात बिगड़ते ही जा रहे है और ऐसा लगता है कि पुलिस पर सीएम की कोई पकड़ नहीं है। दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि नायब सैनी के सीएम बनने से पहले प्रदेश की कानून व्यवस्था के हाल कुछ हद तक ठीक थे। बुधवार को जेजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल मशहूर कलाकार एवं जेजेपी नेता राहुल फाजिलपुरिया पर जानलेवा हमला और निरंतर मिल रही धमकियां को लेकर गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर से मिला और एक ज्ञापन सौंपा।
पुलिस कमिश्नर से मिलने के उपरांत पत्रकारों से रूबरू होते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि निरंतर राहुल फाजिलपुरिया को धमकियां मिल रही है इसलिए पुलिस जल्द स्पेशल टास्क फोर्स की मदद से धमकी देने वालों को पकड़े और उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर राहुल फाजिलपुरिया को तुरंत दोबारा सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल को पिछले माह दो सिक्योरिटी गार्ड मिले थे और जिन्हें वापस ले लिया गया था। इसके बाद इस विषय को लेकर उनकी सीपी गुरुग्राम से बातचीत हुई थी और उन्होंने आश्वासन दिया था कि राहुल को सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी, लेकिन सुरक्षा नहीं दी गई। पूर्व डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि इस दौरान राहुल फाजिलपुरिया पर बदमाशों ने फायरिंग करके जानलेवा हमला किया, यानी बदमाश निरंतर राहुल पर नजर रख रहे थे।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में ऐसी घटनाएं निरंतर हो रही है। उन्होंने कहा कि व्यापार सेल के प्रधान रविंद्र सैनी की भी हांसी में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि रविंद्र सैनी को लगातार धमकियां मिल रही थी और मामला पुलिस के संज्ञान में होने के बाद भी आरोपी को जमानत दे गई थी। उन्होंने कहा कि सीएम से भी मिलकर पीड़ित परिवार ने न्याय गुहार लगाई थी, लेकिन आज तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस अवसर पर राहुल फाजिलपुरिया, वरिष्ठ नेता केसी बांगड़ सहित अनेक जेजेपी नेताओं ने पुलिस कमिश्नर के समक्ष पूरा मामला रखा और फाजिलपुरिया की तुरंत सुरक्षा बहाली व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की उठाई।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More