देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। मथुरा में जहरीली शराब से कभी भी अलीगढ जैसी बडी घटना घट सकती थी। अलीगढ की घटना के बाद प्रदेश भर में शराबा माफिया पर नकेल कसने के प्रयास हो रहे हैं। थाना बरसाना पुलिस को अवैध शराब फैक्ट्री पकडने में मिली बडी कामयाबी मिली है। नकली अपमिश्रित शराब का जखीरा, सप्लाई में प्रयुक्त अर्टिका कार के साथ चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार किया है।
बरसाना पुलिस को रात्रि में सूचना मिली कि कपिल ठाकुर पुत्र राधाचरन फौजी निवासी पडाव मौहल्ला कस्बा बरसाना अपने भाई, पिता व दोस्तों के साथ अपने नोहरे में नकली शराब तैयार कर आसपास के गांवांे में सप्लाई करता है तथा ये लोग इस समय भी अपने नोहरे मे नकली शराब तैयार कर रहे है।
इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बरसाना द्वारा मय पुलिस बल के राधाचरन फौजी के नौहरे पर दबिश देकर चार लोगों को नकली अपमिश्रित शराब बनाते समय पकड लिया। जिनके कब्जे से मौके पर 18 पेटी अवैध नकली मिश्रित शराब नगीना मार्का व 253 खाली पव्वा नगीना मार्का, 26 खाली पव्वा इम्पीरियल ब्लू, पांच खाली हाफ रायल स्टैग, तीन खाली पव्वा रायल स्टैग, 12 खाली बोतल किंगफिशर बीयर, एक खाली हा । 93 ढक्कल (सील) पव्वा नगीना मार्का, 19 ढक्कन (सील) इम्पीरियल ब्लू, तीन ढक्कन (सील) रायल स्टैग, 21,400 नगली रैपर झूम मार्का देशी शराब, 700 नकली रैपर नगीना मार्का देशी शराब, 22 पेटी पैकिंग गत्ता रेडिको खैतान लिमिटिड आदि के अलावा गाडी नम्बर यूपी 85 बीयू 2899 बरामद की गयी। नवम्बर 2020 मंे सीमा पर लगने वाले राजस्थान और मथुरा के
नवम्बर 2020 में भी हुई थी घटना
गावांे में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत की घटना हुई थी। मथुरा के बरसाना क्षेत्र के गावों से भी इस तरह की सूचनाएं मिली थी। जिला प्रशासन को सात लोगों की मौत की सूचना मिली थी। बरसाना के नजदीकी गांव ऊंचागांव और हाथिया में लंबे समय से शराब की अवैध तस्करी बड़े पैमाने पर गांवों में की जा रही थी। जहरीली अवैध शराब पीने से पप्पा, राजू, संजय, सतीश, श्रीराम, सोहनलाल और मुकेश भाट की मौत की बात कही गई थी। जिसे बाद में प्रशासन ने जांच करा कर नकार दिया था।
गांवों में बेचते थे मिलावटी शराब
पकडे गये आरोपी कपिल ठाकुर पुत्र राधाचरन फौजी (26 वर्ष) निवासी पडाव मौहल्ला कस्वा व थाना बरसाना, कन्हैया पुत्र रम्मो उर्फ रामअवतार (22 वर्ष) निवासी टांटिया मौहल्ला कस्वा व थाना बरसाना, बांके बिहारी पुत्र राधाचरन फौजी उम्र करीब (23 वर्ष) निवासी पडाव मौहल्ला कस्वा व थाना बरसाना, विनोद कुमार पुत्र मीर सिंह (30 वर्ष) निवासी डडीसरा थाना सुरीर ने पुलिस को बताया कि पूछताछ पर अभियुक्तगण ने बताया कि हम लोग नकली अपमिश्रित शराब को कैमिकल्स, नकली रैपर, नकली सैम्पलिंग से शराब बनाकर ठेकों व आस पास के गांव में सप्लाई करते हैं।
आबकारी, पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाही
शराब माफिया पर आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाही की। कार्रवाही करने वाली टीम में एसएचओ आजादपाल सिंह थाना बरसाना, निरीक्षक चन्द्रमोहन सिंह, उप निरीक्षक संजीव कुमार, उप निरीक्षक शिवकुमार शर्मा, उप निरीक्षक अर्जुन राठी, आरक्षी गजेन्द्र सिंह, आरक्षी रवि भदौरिया, आरक्षी युवराज सिंह, मुख्य आरक्षी प्रवीन कुमार, आरक्षी नितिश कुमार, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार, आरक्षी राधाचरन, आरक्षी उमा सिंह, आवकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 मथुरा पारूल चैधरी, रजनीश कुमार मिश्र, प्रधान आवकारी सिपाही क्षेत्र-2 मथुरा तथा लल्लन प्रसाद सिंह आवकारी सिपाही क्षेत्र-5 मथुरा शामिल थे।













Related Items
जयपुर के बस्सी में केमिकल फैक्ट्री का बॉयलर फटा, 6 मजूदरों की जलने से मौत
महाराष्ट्र में एक फैक्ट्री में लगी आग, छह मजदूरों की मौत
MATHURA : बरसाना में भी बनने लगे जाम के हालात