BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

जयपुर के बस्सी में केमिकल फैक्ट्री का बॉयलर फटा, 6 मजूदरों की जलने से मौत

जयपुर । जिले के बस्सी थाना इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से छह मजूदरों की जिंदा जलने से मौत हो गई । जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए । फैक्ट्री में बॉयलर फटने की घटना के बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ ।
पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम को 6 बजे यह हादसा शालीमार फैक्ट्री में हुआ था । बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में अचानक बॉयलर के फटने से आग लग गई और आग के कारण छह मजदूरों की जलने से मौत हो गई । जबकि अन्य गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों को इलाज के लिए सवाईमानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है । हादसे की सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More