देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृंदावन। जगन्नाथ घाट स्थित श्री राम पब्लिक स्कूल में प्रयास आशाएं स्कूल के बच्चों के लिए केडी डेंटल कॉलेज के सहयोग से निशुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आशाएं स्कूल के 65 बच्चों सहित कुल 130 बच्चों का दंत परीक्षण किया गया। साथ ही बच्चों को दांतों को सुरक्षित रखने के टिप्स दिये।
कार्यक्रम का शुभारंभ जगन्नाथ मंदिर के सेवायत ज्ञानानंद महाराज ने द्वारा किया गया।
बताते चलें कि नगर की मलिन बस्ती के रहने वाले गरीब एवं असहाय 65 बच्चों को समाज में मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रयास संस्था द्वारा आशाएं स्कूल के माध्यम से इन बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। इतना ही नहीं प्रयास संस्था द्वारा इन सभी बच्चों के लिए यूनिफॉर्म से लेकर पाठ्य सामग्री का खर्च संस्था के पदाधिकारी आपस में मिलकर ही वहन करते हैं। वही संस्था के लोग अपने जीवन की खुशियों के छोटे छोटे पल इन गरीब बच्चों के बीच उपहार बांटकर खुशियां मनाते हैं। संस्था के प्रोजेक्ट हैड डॉ अनुज गौड़, सचिव विवेक आचार्य एवं श्री राम पब्लिक स्कूल की निदेशिका मीनाक्षी शर्मा ने सभी बच्चों को टूथ ब्रश और पेस्ट प्रदान किए। अंत में संस्था अध्यक्ष अभय वशिष्ठ ने केडी डेंटल कॉलेज की टीम को स्मृति चिन्ह भेंट कर इस विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर डॉ. अनुज गोड़, सुप्रिया अग्रवाल, मनीष भल्ला, दीपक शर्मा, शांति वार्ष्णेय, प्रवीण वशिष्ठ, मनीष शर्मा, कन्हैया अग्रवाल, योगेंद्र नामदेव, लाखन कश्यप, डॉ. नवनीत कौर, डॉ. सुषमा, गोजनूर, तुषार शमार्, शिवम सारस्वत, किशोरी मांझी, शांति, आदि मौजूद रहे।













Related Items
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा
पूरी सृष्टि में केवल पुष्कर में है ब्रह्मा जी का मंदिर, जानिए कारण
जगन्नाथ पुरी मंदिर के चार द्वार, जिसमें छिपा है मोक्ष, विजय, समृद्धि और धर्म का रहस्य