BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यज्ञ ऋषियों की प्राचीन परम्पराः आचार्य स्वदेश

आनंदलोक में चल रहे यजुर्वेद परायण यज्ञ में आहुत प्रदान करते आर्यजन।आनंदलोक कॉलोनी में त्रिदिवसीय यजुर्वेद परायण यज्ञ का शुभारंभ

मथुरा, गोवर्धन रोड स्थित आनंदलोक कॉलोनी में त्रिदिवसीय यजुर्वेद परायण यज्ञ का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर यज्ञ के ब्रम्हा वेद मंदिर अधिष्ठाता आचार्य स्वदेश महाराज ने कहा कि यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन सर्व कल्याण की कामना को लेकर किया जाता है। यज्ञ विश्व का सर्वश्रेष्ठ कर्म है। यज्ञ के द्वारा वायुमण्डल शुद्ध होता है और जब वायुमण्डल शुद्ध होगा तो हमें श्वसन क्रिया में श्वांस शुद्ध मिलेगी जिससे हम स्वस्थ रहेगें। यज्ञ हमारे ऋषि मुनियों की प्राचीन परंपरा है। हमें प्रतिदिन घर में यज्ञ करना चाहिए। गुरुकुल विश्वविद्यालय वृन्दावन के ब्रम्हचारी आकाश आर्य व सुनील आर्य द्वारा वेदपाठ किया गया। आर्योपदेशक नरदेव आर्य व उदयवीर आर्य ने भजन प्रस्तुत किये। यज्ञ में प्रमुख रूप से हरेन्द्र मलिक, कृष्णकुमार आर्य, भानुप्रताप मलिक, मनेन्द्र मलिक, संतोष आर्य, रामबिहारी आर्य, भगवान देव, राजेन्द्र कुमार, अमित आर्य, दीपक सहित सैकडों आर्यजन उपस्थित रहे। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More