BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हवन यज्ञ के साथ किया जलाशयों का पूजन

मथुरा। राधाष्टमी के दिन आरएसएस द्वारा कुंडों एवं जलाशयों का पूजन किया गया, पूजन से पूर्व यज्ञ अनुष्ठान भी किये गए एवम अंत मे जलाशयों को संरक्षित करने का भी संकल्प लिया गया।


पूर्व नियोजित योजना के अनुसार जिले भर में चिन्हित किये गए सभी कुंडों एवं जलाशयों पर संघ के स्वयंसेवक, स्थानीय निवासियों को लेकर पहुंचे, वहां हवन वेदी रख कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ प्रारम्भ किया, यज्ञ की समाप्ति पर सभी लोगों ने कुंडों पर रोली एवं चावल के दाने छिड़क कर पूजन किया तत्पश्चात उपस्थित जनसमूह ने कुंडो को संरक्षित करने एवं भविष्य में उनको साफ रखने का संकल्प लिया। कुंडों की पूजा के पीछे के हेतु को बताते हुए महाविद्या कुंड पर पूजन को आये संघ के सहकार्यवाह विजय बंटा ने कहा की दिन प्रतिदिन मानव अपनी आवश्यकता से बहुत अधिक पानी जमीन के नीचे से खींच लेता है परंतु जल संरक्षण की तरफ उदासीन रहता है, आज के समय मे जब हम जल संरक्षण नहीं कर पा रहे हैं तो आवश्यक है कि प्राकृतिक बने बनाये कुंडों का ही रख रखाव सही प्रकार से कर लें।


कुंड पूजन में सम्मिलित रहे विभाग प्रचारक गोविंद ने स्वयंसेवकों एवं स्थानीय निवासियों से निवेदन किया कि अपने समीप के कुंड का ध्यान रखें जिससे आने वाले दिनों में जल की उपलब्धता काम न पड़े। कार्यक्रम सम्पन्न कराने में सभी नगर कार्यवाहों एवं कुंड पूजन प्रमुख का योगदान विशेष रहा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More