BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

युवक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगा, दी तहरीर

युवक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगा, दी तहरीरवृन्दावन। नगर की एक महिला ने एक युवक पर छेड़खानी व अश्लील हरकत करने  का अरोप लगा थाना वृन्दावन पुलिस को तहरीर देकर न्याय की मांग की है। 

जानकारी के अनुसार गोपीनाथ बाग की रहने वाली महिला ने केशीघाट निवासी युवक पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाब डालने तथा अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। 

महिला द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार उसके पति के साथ पोशाक का काम करने वाला युवक उसे गंदे इशारे तथा नाजायज संबंध बनाने का दबाब डालने लगा। इसकी शिकायत उसने अपने पति से की तो उसने माफी मांगते हुए आगे से ऐसा न करने की शपथ ली। इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और पड़ौस में रहने वाली एक महिला के मोबाइल पर फोन करके संबंध बनाने का दबाब डालने लगा और उक्त महिला भी उसका सहयोग करने लगी तथा कहा कि अगर बात नहीं मानी तो उसकी गंदी वीडियो वायरल कर देंगे। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे बदनीयति से पकड़ लिया और जोरजबरदस्ती करने लगा, जैसे तैसे महिला ने भाग वहां से भागकर अपनी आबरू बचाई। महिला ने आरोपी के विरूद्ध तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More