देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
श्रीजी के चरणों में माथा टेक मांगी मनौती
मथुरा। बरसाना कस्बे में भाजपा को लोकसभा उपचुनाव में फूलपुर एवं गोरखपुर सीट पर करारी शिकस्त मिली है। उपचुनाव के नतीजे चैकाने वाले थे। इस तरह के नतीजों का अनुमान हमें नहीं था। भविष्य में इस तरह की शिकस्त विपक्षियों द्वारा न मिल पाए उसके लिए हम आत्ममंथन कर रहे हैं। यह वक्तव्य बरसाना के श्रीजी मंदिर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन ने बातचीत करते हुए कहे। गुरुवार को सपरिवार व सगे-संबंधियों सहित विश्वप्रसिद्ध लाडली जी मंदिर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने किशोरी जू की चैखट पर माथा टेक आशीर्वाद लिया और अपने पुत्र के जन्म उपलक्ष्य के दिवस पर राधारानी से बेटे की लंबी उम्र की कामना की। बेटे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय महासचिव द्वारा श्रीजी मंदिर को दुल्हन की तरह सजावाया गया। श्रीजी के समक्ष फूल बंगला, छप्पन भोग पधराया गया एवं साधु-ब्राह्मणों को प्रसादी करवाई। पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने श्रीराधा-कृष्ण की युगल छवि भेंट कर जैन दंपत्ति का स्वागत किया। इस अवसर पर धर्मार्थ कल्याण मंत्री चैधरी लक्ष्मी नारायण, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, डॉ. गिरेन्द्र पाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य नरदेव चैधरी, मनोज फौजदार, महेंद्र यादव, व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्ण दयाल गौड़, युवा व्यापारी नेता रविंद्र जादौन, , डॉ. अंग्रेज सिंह, रणवीर ठाकुर, कुंवर दीनदयाल सिंह, इंस्पेक्टर सुनील कुमार तोमर, चन्दर गोस्वामी, संजय गोस्वामी एडवोकेट, डॉ. मुकेश शर्मा, प्रभाकर शर्मा आदि मौजूद रहे।













Related Items
केरल की लाल किलेबंदी पर भाजपा की केसरिया दस्तक
रिश्तों को तोड़ रही स्क्रीन की लत: राष्ट्रीय डिजिटल नीति की मांग
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?