देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
समाज में व्याप्त कुरीतियों को जड़ से खत्म करने पर जोर
मथुरा। ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा रजि. उत्तर भारत का खुला अधिवेशन एवं होली मिलन समारोह का आयोजन राष्ट्रीय राजमार्ग मथुरा स्थित आवागढ़ फार्म हाउस हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद कुँवर हरवंश सिंह व वशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष ठाकुर दयाशंकर सिंह रहे।
बड़ी संख्या में उपस्थित 6 घारों के क्षत्रियों ने एक स्वर से समाज में व्याप्त कुरितियों जैसे मृत्युभोज, दहेज प्रथा, बेटी-बेटे में भेद भाव, नशा खोरी, अज्ञानता आदि को दूर करने का आह्वान किया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर हरवंश सिंह ने उपस्थित क्षत्रियों को संबोधित करते हुए कहा की आज के समय मे हमारे समाज को बेटी-बेटों में अंतर ना करने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें बेटियों को भी हर विभाग में सामान्य अवसर प्रदान करने चाहिए।
उपाध्यक्ष ठाकुर दया शंकर सिंह ने कहा की एकता में ही शक्ति है। आज भारत वर्ष के अंदर 71 सांसद क्षत्रिय धर्म से हैं व उत्तर प्रदेश में 67 विधायक क्षत्रिय हैं। अगर हम लोग एक हो जाएँ तो भारत का प्रधानमंत्री व राज्य का मुख्यमंत्री भी हमेशा राजपूत होगा।
ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा (रजि.) के अध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा की पिछले काफी समय से क्षत्रियों की माँग जनपद में क्षत्रिय भवन के निर्माण की रही है पर वह हमेशा राजनीति की भेंट पूर्व में चढ़ता रहा है। कुँवर नरेंद्र ने उपस्थित अतिथि सांसद कुँवर हरवंश सिंह व ठाकुर दयाशंकर सिंह से कहा की आप दोनो ही केंद्रीय व प्रांत सरकार में है। भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटिंत कराएँ व भवन निर्माण हम कराकर देंगे जिसका उपस्थित समस्थ क्षत्रियों ने हाथ उठाकर कर समर्थन किया। भामाशा के रूप में जनपद हापुड़ से कार्यक्रम में पधारे हरीश गर्ग ने मंच से कहा कि जब भी क्षत्रिय भवन का निर्माण होगा वह 11लाख का विशेष सहयोग करेंगे। अखिल भारतीय महासभा के उपाध्यक्ष ठाकुर राघवेंद्र राजू, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सैनिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कर्नल ठाकुर बच्चन सिंह, हरियाणा प्रदेश से आए ठाकुर सिद्धार्थ सिंह, राजस्थन से आए अनिरुध सिंह, अलीगढ़ से आए ठाकुर एस के सिंह, पूर्व विधायक ठाकुर कुशल पाल सिंह, पूर्व विधायक ठाकुर चंदन सिंह ने भी उपस्थित क्षत्रियों को सम्बोधित किया। साथ ही क्षत्रिय समाज के उत्थान हेतु समय-समय पर विशेष योगदान देने वाले क्षत्रियों को ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा द्वारा प्रशस्ति पत्र दे सम्मानित भी किया गया। खुला अधिवेशन व होली मिलन समारोह में उपस्थित अतिथियों व क्षत्रियों ने कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए मयूर नृत्य व फूलों की होली का भी खूब आनंद लिया।
मुख्यरूप से उपस्थित रहे ठाकुर किशोर सिंह, ठाकुर भूपेन्द्र सिंह ऐड. प्रताप सिंह मास्टर, बी.एस सिसोदिया, डी.एस सोलंकी, रमेश तोमर, ठाकुर थान सिंह, सी.पी सिंह जादौन, योगी ठाकुर, ठाकुर बृजेंद्र सिंह, ठाकुर राहुल सिंह, करनी सेना के जिलाध्यक्ष ठाकुर संजय सिंह, ठाकुर दिग्विजय सिंह, जगन्नाथ सिंह, ठाकुर रामहरी सिंह, ठाकुर चंद्र शेखर सिंह, बलदेव जादौन, बिहारी ठाकुर, अमित प्रधान, मनोज ठाकुर, ठाकुर अनिरुध सिंह, ठाकुर दर्याब सिंह आदि। कार्यक्रम का संचालन ठाकुर महिपाल सिंह द्वारा किया गया।













Related Items
भारतीय नृत्य शैलियां दोराहे पर!
धार्मिक टूरिज्म भारतीय अर्थ व्यवस्था का नया इंजन
भारतीय शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा सप्ताह, निवेशकों ने मल्टी-एसेट रणनीति की ओर किया रुख