देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पूरे लोकसभा क्षेत्र को 164 सेक्टर में बांटा
हर सेक्टर का प्रबासी नियुक्त
मथुरा। शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय पर आगामी सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसको प्रदेश के महामंत्री सलिल विश्नोई ने संबोधित किया।
सलिल विश्नोई ने कहा कि आने वाले 2019 के चुनाव हेतु हम सब कार्यकर्ताओं को अभी से जुटना है और मतदाताओं के हर बूथ पर जाकर संपर्क करना है। आने वाले समय मे पार्टी के सभी कार्यक्रम बूथों पर जाकर होंगे। महामंत्री ने कहा कि संपूर्ण देश एवं प्रदेश में जो बीजेपी सरकार में जो विकास की गंगा बह रही है वह रुके नही इसलिए पुनरू पूरे बहुमत के साथ मोदी जी को लाना है। अभी तक 21 लाख कार्यकर्ता बन चुके हैं और लोकसभा से पूर्व 35 लाख कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य है। श्री सलिल विश्नोई ने कहा कि हमने किसानों के लिए बीमा योजना 36 हजार करोड़ रुपए के ऋण मांफ , आलू एवं धान खरीद, 11 हजार ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई गयी। हमने कानूनी व्यवस्था में सुधार किया है। ई अस्पताल का कार्य प्रगति पर है। तीन तलाक जैसे मुद्दे पर कार्य किया। धनलक्ष्मी योजना, रक्षा बन्धन पर सभी बहिनों को मुफ्त यात्रा जैसे कार्य किए हैं। सभी कार्यकर्ताओं की शिकायत एवं सुझाव सुने। इसी क्रम में सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र को 164 सेक्टर में बांटा गया है। एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को 4 सेक्टर का प्रबासी बनाया गया है इस प्रकार 40 वरिष्ठ कार्यकर्ता उन सेक्टरों में लगातार प्रबास करेंगे। पार्टी जिलाध्यध तेजवीर सिंह ने कहा कि नगर निगम एवं पंचायत में भारी बहुमत के बाद अब पार्टी कॉपरेटिव चुनाव में भारी सफलता प्राप्त करेगी। इसके उपरांत लोकसभा में हम पहले से ज्यादा मतों से जीतेंगे। जिला प्रभारी रघुराज सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के कारण ही हम चुनाव में सफलता प्राप्त करते है। कार्यकर्ता का सम्मान हम सबकी पहली जिम्मेदारी है। जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि आगामी तीन दिनों में सम्पूर्ण मंडलों में बैठकों का आयोजन किया गया है जिसको सभी मंडल प्रभारी पदाधकारी क्षेत्र में जाएंगे। साथ ही आगामी 6 अप्रेल को पार्टी का स्थापना दिवस एवं अप्रेल में अंबेडकर जयंती को पार्टी हर बूथ पर आयोजित करेगी। कार्यशाला में राजकुमार अग्र, चेतन स्वरूप पाराशर, अजय पोइया, चिंताहरण चतुर्वेदी, नागेंद शिकरवार, डीएन गौतम, एस के शर्मा, देवेंद्र शर्मा, मुकेश खंडेलवाल, राजवीर सिंह, भानू प्रताप सिंह, बंटी चैधरी, दीपा सिंघल, भूपेंद चैधरी, ज्ञानंदर राणा, अनिल चैधरी, मोहिनी शर्मा, हीरा अत्येन्द्र, मोहन लाल, देवी सिंह, सुमित दीक्षित, मनोज पचोरी, मुकेश वाष्र्णेय,मोती राम, सार्थक चुतर्वेदी, राजू यादव, राजेश पंडित, वेद प्रकाश, दीनबंधु आदि मौजूद थे। कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री का जिलाध्यध ने पटुका उढ़ाकर स्वागत किया।













Related Items
केरल की लाल किलेबंदी पर भाजपा की केसरिया दस्तक
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
केदारनाथ में रेस्क्यू के बीच भाजपा नेता मदन कौशिक ने किया वीआईपी दर्शन, कांग्रेस ने सरकार को घेरा