BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एडीएम के औचक निरीक्षण से चिकित्सकों में मचा हड़कंप

औचक निरीक्षण करते एडीएम प्रशासन रविन्द्र कुुमार मथुरा। जिला चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं की लगातार मिल रहीं सूचनाओं को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। शुक्रवार की सुबह अपर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। सुबह आठ बजे जिला चिकित्सालय पहुंचे एडीएम फाइनेंस रविंद्र कुमार ने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। एडीएम के निरीक्षण में जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। सुबह 8 बजे पहुंचे एडीएम फाइनेंस रवेंद्र कुमार को सिर्फ दो चिकित्सक ही अस्पताल में मौजूद मिले। मरीजों ने बताया कि उन्हें समय से खाना नहीं मिल रहा है, इस शिकायत को एडीएम ने गंभीरता से लिया। अस्पताल की सफाई व्यवस्था से भी एडीएम संतुष्ट नजर नहीं आये। जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी का हाल किसी सामान्य चिकित्सालय के सामान्य वार्ड से भी बदतर रहता है। इमरेजेंसी में गंभीर मरीजों के आने पर भीड़भाड़ और अफरातफरी का माहौल बना रहता है। बाहरी लोगों को इमरजेंसी में जाने से रोकने के लिए कोई गार्ड या चैकीदार भी नहीं रहता। ऐसे में जिला चिकित्सालय में मरीजों को इलाज मिलना मुश्किल हो जाता है। दूसरी ओर चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को आनन-फानन में रेफर कर दिया जाता है। यहां तक कि दांत टूटने जैसे मामलों को भी आगरा रैफर कर दिया जाता है। एडीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि मरीजों को खाना नहीं मिलने सहित दूसरी अनियमितताओं के बारे में शासन को लिखा जायेगा। उन्हेंने अनुपस्थित मिले चिकित्सकों और स्टाफ के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की बात भी कही। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More