BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने किया महाविद्यालय का औचक निरीक्षण

मथुरा। बुधवार को राज्य मंत्री (उच्च शिक्षा) उत्तर प्रदेश सरकार रजनी तिवारी ने महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के प्रारम्भ में प्राचार्य एवं महाविद्यालय परिवार के द्वारा राज्य मंत्री का स्वागत किया गया। राज्य मंत्री के द्वारा सर्वप्रथम प्रशासनिक खंड में सेमिनार हॉल. स्मार्ट कक्षा कक्षा, का अवलोकन किया तत्पश्चात रूसा योजना के अंतर्गत निर्मित सभागार का निरीक्षण किया व विज्ञान संकाय में रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला व रसायन विज्ञान की कक्षा में छात्र, छात्राओं से संवाद करके उनके अध्ययन की जानकारी हासिल की। रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला की व्यवस्थाओं को देखकर प्रोफेसर (डॉ.) सुरेन्द्र सिंह की विशिष्ट सराहना की, वाणिज्य संकाय, पुस्तकालय व महाविद्यालय के पीछे की उबड खाबड़ भूमि को समतल कराने का आश्वासन प्रदान किया। तीनों ही संकायों में कक्षाएं विधिवत रूप से संचालित हुई मिली। इस दौरान राज्यमंत्री के द्वारा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं से वार्ता की गयी। महाविद्यालय की वस्तु स्थिति से अवगत हुईं। इस दौरान महाविद्यालय की शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर का निरिक्षण करके व्यखाताओं से व्यक्तिगत रूप से मिली। राजकीय महाविद्यालय मांट के अवलोकन से पहले वृन्दावन में निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री के साथ क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रोफेसर (डॉ.) रेखा रानी, प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) मीनाक्षी वाजपेयी तथा समस्त प्राध्यापक भी उपस्थिति रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More