BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वृन्दावन में पासपोर्ट कार्यालय को मिली मंजूरी

वृन्दावन में पासपोर्ट कार्यालय को मिली मंजूरी वृन्दावन। धार्मिक नगरी वृंदावन में पासपोर्ट कार्यालय बनने का रास्ता साफ हो गया है। बुधवार की देर शाम स्थलीय निरीक्षण को आये विदेश मंत्रालय, पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद व डाक विभाग आगरा के अधिकारियों ने इस पर अंतिम मुहर लगा दी है। गौरतलब है कि पासपोर्ट कार्यालय के लिए मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने केंद्र सरकार से विशेष अनुरोध किया था। जिसपर विदेश मंत्रालय ने  सकारात्मक रुख दिखाते हुए इस पर हरि झंडी देदी। जिसके बाद काफी समय से पासपोर्ट कार्यालय के लिए तलाश जारी थी। लेकिन अब पासपोर्ट कार्यालय वृन्दावन में ही बनेगा यह फाइनल हो चुका है। बुधवार की शाम डाक विभाग के अधिकारी पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद सहित विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने वृंदावन में चुंगी चैराहा स्थित मुख्य डाकघर में अंतिम स्थलीय निरीक्षण किया। धर्मनगरी में  पासपोर्ट कार्यालय बनने से आसपास के लोगों को तो फायदा होगा ही। साथ ही  इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। पासपोर्ट कार्यालय को अप्रैल माह के अंत तक अमलीजामा पहना दिया जाएगा। आगरा परिक्षेत्र के डाक सेवा निदेशक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पासपोर्ट कार्यालय यहीं बनेगा इसका विदेश मंत्रालय निर्णय ले चुका है। इसके साथ उन्होंने बताया कि यहां के लोगों को अब पासपोर्ट के लिए गाजियाबाद के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे। वहीं पासपोर्ट अधिकारी सुब्रतो हाजरा ने बताया कि इस कार्यालय से आसपास के जनपदों के अलावा 13 जिलों के लोग भी पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान आगरा जोन की पोस्ट मास्टर जनरल मनीषा सिन्हा, सहायक अधीक्षक पासपोर्ट दीपक सिंघल, डाक विभाग के वरिष्ठ अधीक्षक भगवान रावत आदि थे।  

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More