BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सीओ सदर ने किया कोतवाली का निरीक्षण

कोतवाली वृंदावन में मालखाने में रखे हथियारों का निरीक्षण करते सीओ सदर राकेश सिंह साथ हैं थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंहवृंदावन। सीओ सदर राकेश सिंह ने उच्चाधिकारियों के आदेश के क्रम में वार्षिक निरीक्षण के तहत आज थाना वृंदावन में रिकॉर्ड रूम व अभिलेखों के साथ स्वछता का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिये। गुरुवार की सुबह सी ओ सदर राकेश सिंह कोतवाली वृंदावन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोतवाली में रिकॉर्ड रूम व अभिलेखों का जायजा लिया। साथ ही थाने में मौजूद अधीनस्थों को उच्च अधिकारियों के आदेश से अवगत कराया गया। वहीं मालखाने में रखे हथियारों की जानकारी लेकर बारीकी से निरक्षण किया। इसके साथ ही रिकॉर्ड रूम में पत्रावालियों की जांच की। साथ ही थाना परिसर में साफ सफाई के निर्देश भी दिए। इस संबंध में सी.ओ.सदर राकेश सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों द्वारा आदेश के क्रम व वार्षिक निरीक्षण के दौरान सुधारात्मक कार्यवाही के तहत थाने में जो कमियां हैं उनको दूर करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होनें थाना परिशर एवं रिकाॅर्ड रूम में प्रोपर सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More