BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

वृंदावन के टीवी हॉस्पिटल परिसर में चला एमवीडीए का बुल्डोजर

मथुरा। वृंदावन में टीवी हॉस्पिटल में विकसित की जा रही आवासीय कॉलोनी के ध्वस्तीकरण के लिए मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की टीम पहुंची। जहां कॉलोनी में विकसित हो रही सड़क को तोड़ने की कार्यवाही की। प्राधिकरण के अवर अभियंता एसडी पालीवाल ने बताया कि टीवी हॉस्पिटल के पीछे स्थित परिसर में अवैध कॉलोनी निर्माण की सूचना मिली। जिस पर प्राधिकरण कार्यवाही करने पहुंचा है। वही प्राधिकरण की टीम बुलडोजर लेकर श्री ब्रज सेवा समिति टीवी सैनिटोरियम ट्रस्ट द्वारा ही संचालित ब्रज हेल्थ केयर हॉस्पिटल के मार्ग से निर्माणाधीन परिसर में दाखिल हुई। क्योंकि अभी विकसित की जा रही कॉलोनी का रास्ता अलग से नहीं दिया गया है। टीवी हॉस्पिटल के सचिव राधा कृष्ण पाठक ने बताया कि यहां कॉलोनी निर्माण नहीं किया जा रहा है, बल्कि हॉस्पिटल का विस्तारीकरण योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। जिससे भविष्य में टीवी सेनेटोरियम द्वारा और अधिक रोगियों को सेवाएं और सुविधाएं प्रदान की जा सके। ऐसे में प्रश्न यह उठता है, कि चाहे यह कॉलोनी निर्माण हो रहा हो या फिर हॉस्पिटल के विस्तारीकरण का कार्य चल रहा है। दोनों ही परिस्थितियों में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण को इस विकास कार्य के बाबत अनुमति न लेकर गुमराह किया गया है। यही कारण है, कि प्राधिकरण की टीम यहां कार्रवाई करने पहुंची और निर्माणाधीन सड़क को उखाड़ फेंका। यहां गौरतलब है कि परिसर में प्लाटों के आकार की कई बाउंड्री हो रही है। जिन्हें प्राधिकरण द्वारा किन्ही कारणों से छोड़ दिया गया। केवल सड़क को तोड़कर अपनी कार्यवाही की इतिश्री कर ली। इस दौरान कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More