BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

देश में रोजगार के अवसर पैदा करे केन्द्र सरकार: सिकरवार

ब्रह्म आश्रम पर आयोजित हवन यज्ञ में आहूति प्रदान करते सभा के जिलाध्यक्ष ठा. मुकेश सिंह सिकरवार एवं अन्यमृतकों की आत्मशांति को बृ0. म0. क्ष0. रा0. सभा ने किया हवन यज्ञ 

वृंदावन। इराक के मोसुल में मारे गए 39 भारतीयों की आत्मा शांति के लिए ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा (उत्तर प्रदेश) के बैनर तले हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। गुरुवार को गुरुकुल मार्ग स्थित ब्रह्म आश्रम पर आयोजित ब्रजमंडल क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में सभा के पदाधिकारियों ने विधिविधानपूर्वक हवन यज्ञ में आहुति प्रदान कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रभु से कामना की। तत्पश्चात मौजूद सभी पदाधिकारियों ने हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति प्रदान की। ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा के जिलाध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार ने कहा कि हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि मृतकों के परिवार को एक-एक करोड़ रु0 का मुआवजा दिया जाये। साथ ही केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि हमारे देश में इतने रोजगार और उद्योग की व्यवस्था की जाए की कोई भारतीय रोजगार के लिए विदेश में न जाये। वही सभा के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर दिवाकर सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब केंद्र सरकार बनी थी तो उन्होंने कहा था कि देश में हम बेरोजगारी को मिटायेंगे। कितनी वेरोजगारी मिटी। उन्होंने ऐलान किया कि जब तक शहीदों को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा नहीं मिलता तब तक महासभा आंदोलनरत रहेगी वह चैन से नहीं बैठेगी। इस अवसर पर ठाकुर अमरीश पुंडीर, ठा. राघवेंद्र सिंह, ठा. भगवान सिंह, ठा. दिगंबर सिंह, पंडित योगेश कुमार . लीलाधर कुशवाहा, ठा.कन्हैयालाल, ठा. जर्मन सिंह, ठा. कमल सिंह, ठा. अनूप सिंह, ठा. पवन सिंह, पंडित उत्तम शास्त्री, पंडित ब्रम्हचैतन्, ठा. ओमबीर सिंह सिसोदिया, ठा. कृष्णा सिंह, विजेंदर सिंह, ठा. नेत्रपाल प्रधान आदि मौजूद थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More