देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreबेटी की शादी और बीमार पतिे के इलाज के लिए पट्टे की जमीन बेचने की मांगी अनुमति
मथुरा। सरकारी योजनाओं की हकीकत की सच्चाई का सामना डीएम को उनके कार्यालय के सामने जिस अंदाज में हुआ उससे एक बारगी तो डीएम भी झेंप गये। बीमार पति को चारपाई पर लादकर मजलूम महिला डीएम के दर पहुंची। उसके साथ उसकी वह बेटी भी थी जिसकी शादी सितंबर में होनी है। मेहनत मजदूरी कर घर की रोजीरोटी का जुगाड़ करने वाला परिवार का मुख्यिा ओमप्रकाश काफी समय से बीमार चल रहा है। उसके इलाज का भी बंदोबस्त नहीं हो पा रहा है। उपर से जवान बेटी की शादी सितम्बर में होनी है। अब जब कमाने वाला ही चारपाई पर पड़ा है तो शादी के लिए पैसे का इंतजाम कैसे होगा। पूरी जिम्मेदारी अनपढ़ महिला के कंधों पर आ गई है। जब उसे कुछ नहीं सूझा तो बीमार पति को चारपाई पर लिटाकर और बेटी को साथ लेकर महिला डीएम आफिस जा पहुंची और उसे मिली पट्टे की जमीन को बेचने की अनुमति मांगी।
पीड़ित परिवार फरह थाना क्षेत्र के गांव भदेरूआ का है। ओमप्रकाश की बेटी की शादी सितंबर में है लेकिन बीमारी के चलते कर्ज होने पर बेटी की शादी करने मे असमर्थ है। पीड़ित ओम प्रकाश ने कलेक्ट्रेट पर पट्टे पर मिली भूमि को बेचने के लिए ज्ञापन दिया। डीएम सर्वज्ञराम मिश्रा के अनुसार पीड़ित को जमीन बेचने का आदेश देता हूं तो पीड़ित भूमिहीन हो जाएगा। लड़की की शादी को देखते हुए उसकी शादी के लिए और ओमप्रकाश की बीमारी को ठीक करने, ओमप्रकाश की लड़की के विवाह के लिए अनुदान का आदेश दिया गया है।













Related Items
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, एसएसपी
किसानों को नुकसान का शत प्रतिशत लाभ दिलाना सुनिश्चित करेंः डीएम