BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

उद्योगपतियों ने नवागत एसएसपी का किया स्वागत

स्मृति चिन्ह देकर स्वागत करते उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्य मथुरा। नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी से आज दिनभर मिलने वालों का तांता लगा रहा। जनपद के प्रतिष्ठित नागरिक, व्यापारिक संगठनों, समाजसेवी राजनीतियों आदि ने उनसे भेंट कर स्मृति चिन्ह भेंट किए। स्वागत से अभिभूत एसएसपी ने कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकता जनहित रहेगी। 

मथुरा में नवागत एसएसपी प्रभाकर चैधरी ने कल चार्ज लेने के बाद गुरूवार सुबह व्यापारियों से मुलाकात एवं एसपी सिटी ने व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक में एसपी सिटी ने नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की समस्याओं को सुनकर कहा कि जनहित के कार्यों एवं सुरक्षा में हमारी मुख्य प्राथमिकता रहेगी। प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी ने कहा कि प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार व्यापारिक सुरक्षा, व्यापारी सम्मान व कारोबारी क्षेत्रों में भयमुक्त वातावरण प्रदान करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर एसएसपी द्वारा सुरक्षा व भयमुक्त वातावरण प्रदान करने की बात से गद्गद् व्यापार मंडल एवं उद्योगपतियों तथा समाजसेवियों ने ने नवागत एसएसपी प्रभाकर चैधरी का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में महामंत्री अंशुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र मित्तल, संयुक्त महामंत्री मृदुल अग्रवाल प्रेस वाले,  वरिष्ठ मंत्री बिहारी लाल गुप्ता, उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, मंत्री यतिन्द्र कुमार धौली प्याऊ व्यापार समिति के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल,  लाला गंज व्यवसायी समिति के अध्यक्ष राजू चावल वाले आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More