देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। भीम सेन सैनी स्मृति सेवा समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक अकाश गार्डन अशोक विहार मथुरा में जरूरतमंदों के लिए दंत एवं मुख रोग चेकअप का मुफ्त कैंप लगा कर सहायता की तथा सैनी समाज के समाजसेवी रहे भीम सेन सैनी जी की पुण्यतिथि पर याद किया। कैंप का विधिवत उद्घाटन लाल फीता काटकर सैनी समाज के बुजुर्ग एवं स्तंभ कक्का सैनी जी ने किया।
50 से अधिक मरीजों ने मुफ्त चेक अप का लाभ उठाया। कैंप में डेंटल सर्जन डॉक्टर अरुण डागुर, डॉक्टर हर्षिता कुशवाहा,डॉक्टर पारस मणि, डॉक्टर रवि नायक एवं डॉ प्रीति कृष्णा डागुर ने अपनी मुफ्त सेवा देकर चेक अप किया। सभी डॉक्टरों को समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार सैनी ,आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार मदन मोहन मानव, आदेश शर्मा ने प्रशस्ति पत्र भेंट किए। सुंदर लाल सैनी, डॉक्टर एके सैनी, पवन सैनी, कुलदीप वर्मा, विशाल शर्मा, किशन आर्य, विक्की यादव, ललित सैनी, तेजस सैनी, राजेश, कपिल सैनी ने कैंप में सहयोग किया।













Related Items
नायब सैनी की पगड़ी पर भड़के लालजीत भुल्लर, बोले–दिखावे में नहीं आएंगे पंजाब के लोग
डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा में सभी वर्गों की भलाई के लिए काम किया : नायब सैनी
माधुरी दीक्षित ने पुरानी स्मृति को याद किया