BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा में सभी वर्गों की भलाई के लिए काम किया : नायब सैनी

करनाल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम किया है। 10 साल में प्रधानमंत्री ने जितना काम किया है उतना काम कांग्रेस 60 साल में भी नहीं कर सकी। मुख्यमंत्री आज सांसद कार्तिकेय शर्मा द्वारा आयोजित चुनावी मंच कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहाकि कांग्रेस 60 सालों से गरीबी हटाओ का नारा देकर सत्ता हथियाने का काम करती रही, लेकिन उसने गरीबी हटाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों के लिए लड़ाई लड़ी और उनके लिए योजनाएं बनाई गई। उन योजनाओं का परिणाम यह है कि देश में 25 करोड़ व्यक्ति गरीबी रेखा से बाहर निकलने में सफल हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा है वही किया है। प्रधानमंत्री बातें कम और काम ज्यादा करते हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा में सभी की भलाई के लिए काम किया है। 10 साल पहले देश भर में एक सिलेंडर लेने के लिए लोगों को तीन-तीन दिन लाइन में लगना पड़ता था, लेकिन आज सिलेंडर घर-घर पहुंच रहे हैं और यही नहीं जिन घरों में रसोई गैस नहीं थी प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना के तहत उन्हें रसोई गैस सिलेंडर देने का काम किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हित में सरकार ने इतने काम किए हैं जिन्हें अगर गिनवाने लगें तो कई घंटे लगेंगे। उन्होंने फिर भी कहा कि भाजपा ने किसानों की समस्याओं का समाधान करते हुए उनकी खराब हुई फसल का मुआवजा समय से पहले देने का काम किया और पिछले 10 साल में 12500 करोड़ रुपए मुआवजा देने का काम किया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में सरकार ने खाद और यूरिया के दाम बढ़ने नहीं दिए।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में साढ़े 3 लाख करोड़ रुपए सीधे उनके खाते में देने का काम किया। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को तोड़ने का काम कर रही है और उसकी न तो नीति ठीक है और न ही नीयत है और नेता तो उनके पास है ही नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर लोगों को बहकाने का काम कर रही है, लेकिन देश की जनता आज मोदी की गारंटी पर विश्वास करती है उसे किसी और गारंटी पर कोई विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटाने, राम मंदिर का निर्माण करने जैसे अनेकों काम किए हैं।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसी भी देश की अर्थव्यवस्था सबसे महत्वपूर्ण होती है और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया के पांच सबसे शक्तिशाली अर्थव्यवस्था वाले देशों में शामिल हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राज में दंगे होते थे और आज देश पूरी तरह से सुरक्षित हाथों में है। आम आदमी पार्टी को आडे हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस को गालियां देने वाला व्यक्ति आज कांग्रेस के साथ गले मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी को हरियाणा के हितों की चिंता है तो उसे पंजाब से हरियाणा के हिस्से का पानी लाकर देना चाहिए। अपनी सरकार के बहुमत होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि एक महीना पहले सरकार ने विश्वास मत हासिल किया है जनता का विश्वास हमारे साथ है और कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है।
नायब सैनी ने कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस की नीति और नियत सही नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है और वे उसी पर काम कर रहे हैं। 2024 का चुनाव देश को सही दिशा में लेकर जाएगा। आज मोदी सरकार पर सभी लोगों का विश्वास है। कांग्रेस को वोट देने के बाद उनके लोग मिलते तक नहीं है। कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर विश्वास है तो बीजेपी को विकास पर है। बीजेपी ही ऐसी पार्टी है जो कहती है उसे पूरा करती है। आज बीजेपी का साधारण कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री पद पर आसीन हो सकता है जबकि कांग्रेस में यह संभव नहीं है।
सीएम ने कहा कि आज गरीब भी इस बात को जानता है कि दस वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश का काफी विकास किया है। आज हरियाणा में सिस्टम से नौकरियां मिल रही है, जबकि कांग्रेस के शासनकाल में पर्ची-खर्ची पर नौकरियां मिलती थी। डबल इंजन की सरकार ने न केवल विकास किया है बल्कि संस्कृति संरक्षण भी किया है। भगवान श्रीकृष्ण ने जहां गीता का उपदेश दिया था उस स्थान को सरकार 250 करोड़ रूपये खर्च कर विकसित कर रही है।
प्राचीन काल से ही ऋषि मुनियों का भारत एकजुट और समृद्ध रहा है। कांग्रेस इस विशिष्टता को नष्ट करने की कोशिश कर रही है। सैनी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता की खातिर वैसे लोगों के साथ गठबंधन बनाये हुए है जो कांग्रेस को कोसते थे। अपने को कट्टर ईमानदार कहने वाले,अपने बच्चों की कसमें खाने वाले और सोनिया गांधी की जांच की बात करने वाले लोग कांग्रेस के साथ गलबहियां कर रहे हैं। उनको लगता है कि लोगों को बरगला कर सत्ता पा लेंगे जो असंभव है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More