देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
चार्ज ग्रहण करने के अगले दिन कर्मचारी व अधिकारियों के लिए गाइड लाइन जारी की
मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी ने जिले में चार्ज ग्रहण करने के बाद गुरुवार को पुलिस लाइन में पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रथम मीटिंग में स्पष्ट आदेश दिए कि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी किसी भी दबाव में काम नहीं करेंगे। वे अपने अधिकारियों के प्रति कर्तव्यनिष्ठ अवश्य बने रहें।
उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी किसी से रिश्वत लेगा ना रिश्वत देगा। पुलिस का कोई भी कर्मचारी किसी भी तरह का भ्रष्टाचार नहीं करेगा। अगर भ्रष्टाचार करता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ एफआईआर पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन प्रात 9 बजे प्रत्येक दिन थाने पर सभी कर्मचारी गणना में उपस्थित होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि थाने की गाड़ी को जितना भी डीजल चाहिए वह पुलिस लाइन से मिलेगा। थाने का जो भी खर्चा होगा वह सरकारी मदद से होगा। कोई भी उप निरीक्षक शपथ पत्र दाखिल करता है तो उसमें जो खर्चा होगा उसको वह लिख कर भेजेगा उसे सरकारी खाते से विड्रॉल कराया जाएगा।
कोई भी उप.निरीक्षक किसी भी पेशी में कोई भी पैसा नहीं देगा ना ही किसी उच्च अधिकारी को कोई पैसा देगा। सभी कर्मचारी बिल्कुल डैड ऑनेस्ट होकर काम करेंगे। किसी भी कर्मचारी के बीच अथवा हल्का क्षेत्र में कोई भी अनैतिक कार्य नहीं होगा। ना ही कोई किसी से किसी भी तरह की रिश्वत लेगें। प्रत्येक उपनिरीक्षक अपनी सीडी स्वयं काटेंगे। प्रत्येक उपनिरीक्षक अपने हल्का क्षेत्र के पासपोर्ट की जांच स्वयं करेंगे।
उन्होंने कहा कि कोई भी कर्मचारी किसी भी राजनीतिक व्यक्ति से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पास कोई भी सिफारिश नहीं कराएगा जो करेगा उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी कर्मचारी के खिलाफ कोई भ्रष्टाचार के सबूत मिलते हैं तो उसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी बाबू को कोई कर्मचारी कोई रिश्वत नहीं देगा।
किसी भी कर्मचारी के बीट क्षेत्र में जुआ, सट्टा अथवा गांजा, शराब नहीं बिकेगी। अगर किसी के भी क्षेत्र में बिकी हुई पाई गई उसके खिलाफ भी दंडात्मक कार्रवाई होगी। सभी कर्मचारी प्रत्येक दिन 9 बजे प्रातः गणना में उपस्थित होंगे। गणना में उपस्थित होना सभी के लिए अनिवार्य है जो गणना में उपस्थित नहीं होगा उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गणना का फोटो खींचकर प्रत्येक दिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजा जाएगा। कोई भी कर्मचारी किसी भी गाड़ी से कोई उगाही नहीं करेगा। ना ही कोई कर्मचारी किसी संगठित अपराध के अपराधी से कोई पैसा वसूलेगा।













Related Items
सालाना 25,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स पत्रकारिता और जन संचार पढ़कर निकलते हैं, तब ये हालत है मीडिया की!!
रश्मिका ने मीडिया रिपोर्ट का उड़ाया मजाक
किसान जनवाद में सांसद हुईं ग्रामीणों से रूबरू