BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

किसान जनवाद में सांसद हुईं ग्रामीणों से रूबरू

मथुरा। शनिवार को किसान जनसंवाद सभा में किसानों से सांसद हेमामालिनी रूबरू हुईं। केंद्र सरकार की किसानों के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी। सरकार किस तरह से किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए काम कर रही हैं यह भी समझाया गया।

मांट विधानसभा के गांव पिरसुआ में किसान जन संवाद एवं शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि मथुरा की सांसद हेमामालिनी व भाजपा के राष्ट्रीय परिषद् सदस्य एस के शर्मा ने प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत गांव- पिरसुआ से गांव- गढ़ी हरिया तक निर्मित की जा रही लगभग पांच किलोमीटर लम्बी सडक का शिलान्यास किया और गरीबों को निःशुल्क राशन किट वितरित कर जनसभा को सम्बोधित किया। सांसद हेमा मालिनी का भाजपा नेता एसके शर्मा ने चांदी का मुकुट पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

हेमामालिनी ने बताया कि अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा में कई सडकों का निर्माण कराया है और  विकास कार्य कराती रहूंगी। भाजपा  सरकार गरीब और किसानों की हितैषी सरकार हैं। भाजपा नेता एस.के शर्मा ने बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। पूर्व विधायक प्रणतपाल सिंह, राया चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश शर्मा, भाजपा नेता जनार्दन शर्मा, प्रधान हाकिम शर्मा, वीरेन्द्र चौधरी, सहदेव मास्टर, पीयूष धनगर, धर्मवीर शर्मा, रघुवीर शर्मा, रतन सिंह आदि उपस्थित रहे।।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More