देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। जिला पुलिस प्रशासन ने व्यापारी व्यापारी संगठनों के साथ चले कई दौर के मंथन के बाद व्यापारी सुरक्षा का खाका खींचा है। गुरुवार को व्यापारी संगठनों के साथ बैठकर इस प्लान पर व्यापारियों की राय ली गई। एसपी सिटी ने पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन हॉल में हुई बैठक में एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि शासन द्वारा प्रायोजित व्यापारी सुरक्षा वाहन पूरे समय व्यापारी क्षेत्र में भ्रमण करेगा। व्यापारी एवं नागरिक सुरक्षा के लिए पुलिस पैदल गश्त करेगी। सभी प्रमुख तिराहे और चैराहों पर नियमित रुप से चैकिंग अभियान चलाया जाएगा।
एसपी सिटी ने व्यापारी संगठनों के हुई बैठक में व्यापारियों के साथ सीधा संवाद किया और व्यापारियों की समस्याओं के सामधान पर मंथन किया गया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री मदन मोहन श्रीवास्तव ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी मार्गों पर संकेतक लगवाने की मांग उठाई। नगर अध्यक्ष विशाल खुराना बॉबी ने गोविंद नगर सब्जी मंडी की समस्या के समाधान की बात कही। जिला मंत्री चैधरी विजय आर्य ने आगरा रोड और विकास बाजार से अवैध टैक्सी स्टैण्ड हटाये जाने की मांग रखी। नगर महामंत्री विजय बंटा अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष राजेंद्र मोहन राजा, कोषाध्यक्ष श्याम गुप्ता मिठाई वाले आदि व्यापारी नेताओं ने भी व्यापारी समस्याओं को उठाया।
नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी ने व्यापारी सुरक्षा, सम्मान और कारोबार के लिए सुरक्षित माहौल बनाने जाने का मुद्दा उठाया। व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जा रही व्यापारी सुरक्षा वाहन रूट प्लान के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अंशुल अग्रवाल, गिरधारी अग्रवाल, राजेश गोयल, मुकेश गुप्ता, देवेंद्र मित्तल, मृदुल अग्रवाल, बिहारी लाल गुप्ता, संतोष चैधरी, आकाश अग्रवाल आदि मौजूद थे। एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह, सीओ सिटी प्रीति सिंह, सीओ यातायात पीपी सिंह, एसपी देहात अश्विनी कुमार शुक्ला आदि वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित ।













Related Items
मैक्सिको सिटी में शकीरा ने 4 लाख से ज्यादा लोगों के सामने फ्री कॉन्सर्ट कर रचा इतिहास
दिलीप कुमार को पुण्यतिथि पर याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र, बोले, 'वो कहीं आस-पास हैं'
क्लब विश्व कप: मैनचेस्टर सिटी को हराकर क्वार्टर फाइनल में अल हिलाल