देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
विकास योजनाओं में बाईपास व नाले निर्माण के कार्य को भी देखा
मंगलदिवस में फरियादियों से सुनी समस्याएं
मथुरा। उत्तर प्रदेश शासन के कृषि विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को गोवर्धन पहुंचकर चल रही विकास योजनाओं के भौतिक सत्यापन के साथ-साथ थाना व विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने मंगल दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को भी सुना एवं खाद-बीज की दुकान पर पहुंचकर पीओएस मशीन की बारीकी से जांच की। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद थाना कार्यालय पहुंचे, जहां उनको पहुंचते ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला व सीओ जगवीर सिंह चैहान की मौजूदगी में थाने के रिकॉर्ड रूम, कंम्यूटर कक्ष आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद विकास खंड कार्यालय पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से बैठक ली और क्रियान्वित विकास की योजनाओं की जानकारी ली। गोवर्धन की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए बन रहे बाईपास व 25 किमी0 लंबे नाले की कार्य प्रगति का भी जायजा लिया। विकास खंड कार्यालय पर मंगल दिवस में प्रमुख सचिव कृषि विभाग के सामने राजेश शर्मा पैंठा, संजू बघेल, गोविंद अड़ीग आदि ने समस्याओं से अवगत कराया। जबकि ग्राम पलसों निवासी ईश्वर दयाल पांडेय ने तहसीलकर्मियों की अपने कब्जे की जमीन पर नापतोल न करने की शिकायत की, जबकि उस जमीन के विवाद में कई बार फायरिंग के साथ फौजदारी भी हो चुकी है। इस पर उन्होंने इस शिकायत को उत्तर प्रदेश ग्रह विभाग को भेजने के लिए आश्वस्त किया। फौजदारी के मामले में सही जांच न किये जाने पर थाना प्रभारी निरीक्षक संसार सिंह राठी को निष्पक्ष जांच करने के लिए दिशा-निर्देश दिये। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामकिशन शर्मा के निर्देशन में प्रधान प्रतिनिधि चै. तेजवीर सिंह, सत्तो ठाकुर, गिरधारी लाल आदि ने वित्तीय स्वीकृति न होने की शिकायत की। इसके बाद प्रमुख सचिन ने प्रधानों की समस्याओं को शासन स्तर से निस्तारित करने को आश्वस्त किया। खंडेलवाल खाद बीज भंडार पर पीओएस मशीन व उसकी स्टॉक व बिक्री की रशीदों की जांच की। प्रमुख सचिव कृषि विभाग अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि गोवर्धन में जलनिकासी के लिए 25 किमी नाले के निर्माण व गोवर्धन बाईपास के प्रगति पर चल रहे कार्य को देखा है। जल्द ही इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। तहसील दिवस में भी सहभागिता की है। थाने के निरीक्षण में भी सब कुछ ठीक-ठाक मिला है।
इस अवसर पर सीडीओ पवन कुमार गंगवार, एसपी देहात आदित्य शुक्ला, कृषि उपनिदेशक मथुरा धुरेन्द्र कुमार, डीडीओ प्रदीप कुमार, एसडीएम डीपी सिंह, वीडीओ गौरवेन्द्र सिंह, तहसीलदार विनोद कुमार, सीओ जगवीर सिंह चैहान, नायब तहसीलदार अजय कुमार यादव, खंड शिक्षा अधिकारी संजय सक्सैना, एसडीओ विद्युत राजकुमार, एबीआरसी बाबूलाल मिश्रा, थाना प्रभारी बरसाना सुनील कुमार तौमर, थाना मगोर्रा प्रभारी अवधेश कुमार, परियोजना निदेशक आर के त्रिवेदी आदि थे।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
बिहार की बड़ी छलांग: जंगलराज से विकास की ओर क्या जाति धर्म की दीवारें ढ़हेंगी?
जन संख्या वृद्धि में संतुलन से विकास को गति मिली है